संसद में जया बच्चन का BJP पर हमला, कहा- मैं श्राप देती हूं आप लोगों के बुरे दिन आएंगे

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने अपनी पुत्रवधू के जिक्र पर बीजेपी सांसदों को गुस्से में कहा, मैं आपको श्राप देती हूं, आपके बुरे दिन आने वाले हैं. दरअसल पनामा पेपर्स लीक मामले में जया बच्चन की पुत्रवधू और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन से प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 5 घण्टे से ज्यादा सोमवार को दिल्ली में पूछताछ की.

इससे पहले ईडी ने दिल्ली कार्यालय में उन्हें पेश होने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन वे दो मौकों पर पहुंच नहीं पाई थीं. जिसके बाद सोमवार को ऐश्वर्या पूछताछ के लिए पहुंची. गौरतलब है कि पनामा पेपर्स लीक में भारत के 500 से ज्यादा नागरिकों के नाम हैं. पनामा पेपर्स में लीक हुए दस्तावेजों में कई मशहूर हस्तियों पर गैर कानूनी ढंग से विदेश में पैसा रखने के आरोप हैं.

इसी पूछताछ के संबंध में जया बच्चन ने कहा कि सत्ताधारी दल औए बीजेपी के सांसदों ने ऐश्वर्या को लेकर टिप्पणी की है. इसी पर उन्होंने कहा, मैं आपको श्राप देती हूं, आपके बुरे दिन आने वाले हैं.

हालांकि उनके इन बयान पर सांसद जया बच्चन और सत्ताधारी पक्ष के बीच राज्यसभा में जमकर बहस हुई. इसी बीच 12 सांसदों के निलंबन पर जया बच्चन ने अन्य विपक्षी नेताओं से कहा कि आप किसके (सत्तापक्ष) आगे बीन बजा रहे हैं.

वहीं, बाद में सदन से बाहर निकलते समय पत्रकारों से बातचीत में जया बच्चन ने कहा कि सत्तापक्ष के नेताओं को ऐसा नहीं होना चाहिए था, अभी किसी पर निजी टिप्पणी नहीं करना चाहती, लेकिन जिस तरह कुछ बातें बोली गईं, उससे उन्हें गुस्सा आ गया.

दूसरी ओर बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने जया बच्चन के बयान पर संसद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि यह सदन में व्यवहार का तरीका नहीं है, इससे सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है. कोई भी इस तरह चेयर का अपमान नहीं कर सकता.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!