15 घंटे की रेड में मिले सिर्फ 17 हजार रुपये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के घर छापेमारी हुई. चुनावों से पहले हुई इस छापेमारी से राज्य की सियासत गर्मा गई है. समाजवादी पार्टी इसे बीजेपी की हार का डर बता रही है जबकि बीजेपी के नेताओं का कहना है कि इस मुद्दे का चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो यहां तक कह दिया है कि समय आने पर उनके साथ भी वैसा ही होगा.

आईटी रेड के बाद तेज हुई सियासी हलचल
यूपी में शनिवार को 4 अलग-अलग शहरों में हुई आईटी रेड (IT Raid) के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है क्योंकि ये सभी रेड समाजवादी पार्टी के नेताओं और अखिलेश यादव के करीबियों के ठिकानों पर हुई हैं. उत्तर प्रदेश के 4 शहरों लखनऊ , मैनपुरी , आगरा और मऊ में अखिलेश के तीन करीबियों राजीव राय, जैनेंद्र यादव, मनोज यादव पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे पड़े.

छापेमारी में मिले सिर्फ 17 हजार रुपये- राजीव राय
इस बीच सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि और भी जांच हो मैं इसका स्वागत करूंगा. 15 घंटे की छापेमारी के बाद आयकर विभाग (IT) की टीम को केवल 17 हजार रुपये मिले हैं. मेरे नाम के साथ ना कोई आपराधिक रिकॉर्ड था और ना ही होगा.

अखिलेश यादव ने दी चेतावनी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को रायबरेली में थे. उन्होंने वहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अभी तो दिल्ली से बाकी एजेंसियां भी आएंगी. यूपी में इन छापेमारियों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जो वो कर रहे हैं उनके साथ भी वैसा ही होगा.लेकिन बीजेपी नेता इस पूरी रेड को चुनावों से अलग बता रहे हैं. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि इससे चुनाव का कोई लेना देना नहीं है क्योंकि ये विभागीय प्रक्रिया है. अगर आर्थिक अपराध हुआ है तो विभाग अपनी कार्रवाई कर रहा है.यूपी चुनावों से पहले हुई इस रेड से समाजवादी पार्टी का गुस्सा सातवें आसमान पर है जबकि बीजेपी ये चुनाव और राजनीति से अलग बता रही है. अब ये सिर्फ संयोग है या फिर कोई इसकी आड़ में राजनीतिक प्रयोग करना चाह रहा है ये तो आने वाला समय ही बताएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!