विधायक के बिगड़े बोल और स्पीकर के ठहाके पर बोली निर्भया की मां, इन नेताओं की वजह से महिलाएं असुरक्षित

नई दिल्ली:कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायक के आर रमेश कुमार की असंवेदनशील टिप्पणी के बाद से राजनीति और महिलाओं में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है. चर्चा के दौरान कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके रमेश कुमार ने कहा कि जब रेप होना ही है और आप रेप को नहीं रोक सकते तो लेटिए और मजे लीजिए. इस दौरान शर्मनाक यह रहा कि रमेश कुमार की टिप्पणी के बाद स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े भी अमर्यादित बोल पर कार्रवाई के बजाय ठहाके लगाकर हंसने लगे. स्पीकर के ठहाके के कारण उनकी आलोचना हो रही है.

विधानसभा में राजनेताओं की इस मानसिकता पर महिलाओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान दिल्ली की निर्भया की मां आशा देवी ने कहा है कि इन नेताओं की वजह से लड़कियों को धमकियां मिल रही है और महिलाओं को प्रति अपराध बढ़ रहे हैं.

राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने भी महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर नाराजगी जताई है. रेखा शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे पास अभी भी ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो स्त्री विरोधी हैं और महिलाओं के प्रति भयानक मानसिकता रखते हैं. यह वास्तव में घृणित है.

एमएलए सौम्या रेड्डी ने लिखा कि ऐसे बयान को लेकर सदन को सभी महिलाओं हर मां, हर बहन और देश की बेटी से से माफी मांगनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने विधानसभा में रमेश कुमार की ‘तो लेटिए और मजे लीजिए’ टिप्पणी पर कांग्रेस की खिंचाई की. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने विधायक को बर्खास्त कर देना चाहिए था.

ऐसा नहीं है कि महिलाओं के प्रति रमेश कुमार ने पहली बार असंवेदनशील टिप्पणी की है. 2019 में विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान भी वह अपनी तुलना रेप पीड़िता से कर चुके हैं. उन्होंने तब कहा था कि मेरी हालत रेप पीड़िता जैसी है. बलात्कार सिर्फ एक बार हुआ था. जब आप शिकायत करते हैं कि बलात्कार हुआ है, तो आरोपी को जेल में डाल दिया जाता है. लेकिन वकील पूछते हैं कि यह कैसे हुआ? यह कब हुआ और कितनी बार हुआ? रेप एक बार होता है लेकिन कोर्ट में 100 बार रेप होता है. यह मेरी हालत है.

जब कर्नाटक विधानसभा में दिए गए MLA रमेश कुमार के बयान की जब चारों तरफ निंदा हुई, तो उन्होंने माफी मांग ली. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘विधानसभा में रेप पर दिए गए अपने बयान पर मैं माफी मांगता हूं. ऐसे गंभीर अपराध का जिक्र मजे के तौर पर करने का मेरा इरादा नहीं था. आगे से अपने शब्दों का चुनाव करते समय मैं सावधानी रखूंगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!