भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से हराया, दिलप्रीत ने दागी हैट्रिक तो जरमनप्रीत ने किए दो गोल

गत चैंपियन भारत ने बुधवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हरा दिया। दिलप्रीत (12वें, 22वें और 45वें) ने भारत के लिए तीन मैदानी गोल किए। स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह की हैट्रिक से गत चैंपियन भारत ने बुधवार को एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। दिलप्रीत (12वें, 22वें और 45वें) ने भारत के लिए तीन मैदानी गोल किए। जरमनप्रीत सिंह (33वें, 43वें) ने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे। भारत ने बांग्लादेश को 9-0 से दी शिकस्त ललित उपाध्याय (28वें) ने उप कप्तान हरमनप्रीत सिंह की पेनाल्टी कॉर्नर से की गई फ्लिक को गोल में बदला। आकाशदीप सिंह (54वें) ने मैदानी गोल किया जबकि मंदीप मोर ने 55वें मिनट में अपना पहला गोल दागा। इतना ही काफी नहीं था कि हरमनप्रीत ने भी स्कोरशीट में अपना नाम लिखवा दिया, उन्होंने 57वें मिनट में भारत के 13वें पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तबदील किया। कल चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा भारतीय टीम का सामना टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद टीम का यह पहला टूर्नामेंट है। इसमें भी टोक्यो में खेलने वाले कुछ खिलाड़ी नहीं खेल रहे। नए खिलाड़ियों के साथ खेल रही मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय टीम को मंगलवार को शुरुआती मैच में कोरिया ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया था। शुरुआती 12 मिनट में मिले 8 पेनाल्टी कॉर्नर कोरिया से ड्रॉ खेलने के बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की और पहले दोनों क्वार्टर में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने शुरुआती 12 मिनट में ही आठ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि एक को भी गोल में तबदील नहीं कर सकी। इसी दौरान 12वें मिनट में दिलप्रीत ने मैदानी गोल से भारत का खाता खोला।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!