कोरोना टीका नहीं लगवाने वाले कर्मचा‎रियों को नौकरी से निकालेगा गूगल

वॉशिंगटन। कोविड नियमों का पालन न करने वाले कर्मचारियों को गूगल वेतन नहीं देगा। इतना ही नहीं उसने कहा है कि अगर कर्मचारी कोविड वैक्सीन नहीं लगवाता है, तो उसकी नौकरी जा सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल द्वारा दिए गए एक मेमो में कहा गया है कि कर्मचारियों के पास टीकाकरण की स्थिति घोषित करने और सबूत दिखाने वाले दस्तावेज अपलोड करने या चिकित्सा या धार्मिक छूट के लिए आवेदन करने के लिए 3 दिसंबर तक का समय था। बता दें कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद हाल के हफ्तों में लगभग 40 फीसदी अमेरिकी कर्मचारी ऑफिस लौटे हैं, लेकिन अब ओमिक्रॉन के कारण फिर से वर्क फ्रॉम होम जैसे हालात हो गए हैं। गूगल ने कहा था कि इस डेट के बाद गूगल उन कर्मचारियों से संपर्क करना शुरू कर देगा, जिन्होंने अपना स्टेटस अपलोड नहीं किया या जिनका टीकाकरण नहीं हुआ था। गूगल ने कहा- जिन कर्मचारियों ने 18 जनवरी तक टीकाकरण नियमों का पालन नहीं किया है, उन्हें 30 दिनों के लिए पेड एडमिनिस्ट्रेटिव लीव पर रखा जाएगा। इसके बाद 6 महीने तक अनपेड पर्सनल लीव और फिर सेवा समाप्त कर दी जाएगी। वहीं रॉयटर्स के मुताबिक गूगल ने एक रिपोर्ट पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह कहा ‎कि हम अपने उन कर्मचारियों की मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो टीका लगवा सकते हैं। गौरतलब है ‎कि गूगल ने वर्क फ्रॉम होम खत्म करने की सुविधा को टाल दिया है। गूगल ने अगस्त में कहा था कि वह नए साल में 10 जनवरी से हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस से काम करेगा, जिसके बाद वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी खत्म हो जाएगी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए रिटर्न टू ऑफिस प्लान पर अभी अमल नहीं किया जाएगा। गूगल के लगभग 60 देशों में 85 ऑफिस हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!