आज अयोध्या जाएंगे जेपी नड्डा, राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी पहली यात्रा

नई दिल्ली/अयोध्या : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे. 2019 में राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भाजपा अध्यक्ष नड्डा पहली बार आयोध्या पहुंच रहे हैं. नड्डा के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या में प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में पूजा-अर्चना करेंगे. जिला प्रशासन को 11 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के कार्यक्रम की मंगलवार को सूचना मिली.

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि सभी मुख्यमंत्रियों के मंगलवार शाम को वाराणसी से लखनऊ पहुंचने की उम्मीद है और राज्य की राजधानी में एक रात रुकने के बाद उनके बुधवार को 11 बजे तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है.

सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे और राम जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना भी करेंगे.

जिला प्रशासन के अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा और गोवा के मुख्यमंत्री, बिहार के दो उपमुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री शहर का दौरा करेंगे. सूत्रों ने बताया कि सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी अयोध्या का दौरा कर सकते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!