16 दिसंबर से शुरू होगा खर मास, होली के पहले विवाह के लिए सिर्फ 10 शुभ मुहूर्त

15 दिसंबर को सूर्य रात तकरीबन 3.55 पर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस कारण 16 दिसंबर से खरमास लग जाएगा। सूर्य मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी तक बृहस्पति की राशि में रहेंगे। शास्त्रों के अनुसार जब कभी सूर्य गुरु की राशि धनु में गोचर करते हैं तो इस अवधि में किसी भी तरह के मंगल कार्यों की मनाही रहती है।

अगले साल होली से पहले तक 10 मुहूर्त
अगले साल होली से पहले 10 विवाह मुहूर्त रहेंगे। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। इन दिनों में मांगलिक काम करने की मनाही होती है। होली के बाद 24 मार्च को बृहस्पति अस्त होने की वजह से मांगलिक कार्य बंद रहेंगे। इसके बाद सीधे संवत्सर 2079 यानी 17 अप्रैल को विवाह का मुहूर्त रहेगा।

2022 में जनवरी-फरवरी के शुभ मुहूर्त
जनवरी: 15, 20, 23, 27 और 29 तारीख
फरवरी: 5, 11, 18, 21 और 22 तारीख

खरमास में मांगलिक कामों की मनाही क्यों?
दरअसल, बृहस्पति मांगलिक कार्यों के कारक ग्रह हैं। सूर्य और देव गुरु बृहस्पति एक-दूसरे के शत्रु ग्रह माने गए हैं। जब कभी ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के मार्ग में आते हैं तो एक-दूसरे को ढंकने का प्रयास करते हैं। विद्वानों का मत है कि गुरु के प्रभाव में आने मात्र से सूर्य मलीन हो जाते हैं और 16 दिसंबर को वे गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस अवधि के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे।

विष्णु, देवगुरु की पूजा से लाभ
शास्त्रों के मुताबिक, खरमास के दौरान भगवान विष्णु की आराधना की जाए तो जीवन में रूके हुए कार्य पूर्ण होते हैं। सूर्य के अलावा देवगुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी माना गया है। नित्य मंदिर जाकर देव दर्शन करना भी फलदायी होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!