14 दिसंबर से शुरू हो रहा है खरमास, क्‍यों आता है ये महीना, क्‍या हैं न‍ियम

जब सूर्य बृहस्पति की मीन राशि या धनु राशि में प्रवेश करता है तो उस समय को खरमास कहा जाता हैं। द‍िसंबर 2021 में खरमास की शुरुआत 14 तारीख से हो रही है। हिंदू शास्त्र में खरमास माह को शुभ नहीं माना जाता है। हिंदू धर्म में इस दौरान कोई भी शुभ कार्य कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन इस महीने में यदि आप कुछ खास नियमों को अपनाएं, तो आपको भगवान सूर्य की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। तो आइए जाने खरमास के दौरान हमें किन कामों को करने चाहिए और किन कामों को नहीं।

खरमास माह में करने वाले काम

खरमास माह में एकादशी का व्रत करके भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते के साथ खीर का भोग लगाना चाहिए।
हिंदू शास्त्र के अनुसार इस माह में ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान विष्णु को केसर वाले दूध से जलाभिषेक करके तुलसी माला से विष्णु मंत्र ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करना चाहिए।
हिंदू धर्म के अनुसार पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा विष्णु महेश का बास माना जाता हैं। इसलिए खरमास माह में इस वृक्ष की पूजा अवश्य करें।
खरमास माह में आप बुरे कार्यों को त्याग कर भगवान श्री विष्णु की भक्ति में मन लगा सकते है।
खरमास माह में भगवान विष्णु की भक्ति के साथ-साथ दान करना भी अच्छा माना जाता हैं।
कार्य क्षेत्र में तरक्की पाने के लिए खरमास माह की नवमी तिथि को कन्या भोजन कराना बेहद लाभकारी माना जाता है।
खरमास माह में भगवान सूर्य की उपासना करना बेहद लाभकारी होता है। जिन की कुंडली में सूर्य कमजोर हो उन्हें इस माह में सूर्य देवता की पूजा जरूर करनी चाहिए।

खरमास माह में ना करने वाले काम

हिंदू शास्त्र के अनुसार खरमास माह में भूलकर भी नई वस्तु, नया भवन या इलेक्ट्रॉनिक चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। इस माह में घर निर्माण या घर से संबंधित सामग्री भी खरीदना शुभ नहीं होता है। खरमास माह तक मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। न्यूज़ 29 इंडिया इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!