कब से लग रहा है खरमास, एक माह तक मांगलिक कार्यों पर लगेगी रोक

हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। किसी भी कार्य में सबसे पहले मुहूर्त और ग्रहों तथा नक्षत्रों की चाल देखी जाती है। वहीं 14 दिसंबर यानी मंगलवार से खरमास प्रारंभ हो रहा है।

ये 14 जनवरी 2022 को समाप्त होगा। खरमास में विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस कारण मांगलिक कार्यों पर एक माह तक रोक लग जाएगी।

सूर्यदेव धनु राशि में करेंगे प्रवेश

सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करने पर खरमास लगता है जिसके बाद सभी शुभ काम करना वर्जित माना जाता है। सूर्य जब-जब बृहस्पति की राशियों धनु और मीन में प्रवेश करता है तब खरमास होता है क्योंकि सूर्य के कारण बृहस्पति निस्तेज हो जाते हैं। इसलिए खरमास में सभी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश आदि नहीं किए जाते हैं, क्योंकि शुभ कार्यो के लिए बृहस्पति का साक्षी होना आवश्यक है।

खरमास में क्या करें ?

खरमास के माह में सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और उनकी पूजा-अर्चना करें। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। खरमास के माह में भगवान विष्णु और भगवान श्री कृष्ण की उपासना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। खरमास के माह में पवित्र नदी में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। पवित्र नदी में स्नान करने से पापों और रोगों से मुक्ति मिलती है। खरमास में दान करने का विशेष महत्व है। गरीबों को दान देना चाहिए और साधु-संतों की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य आता है।

खरमास में क्या नहीं करें ?

खरमास के महीने में में विवाह, जनेऊ, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। खरमास खत्म होने के बाद आप शुभ मुहूर्त देखकर मांगलिक कार्य कर सकते हैं। मान्यता है कि खरमास के महीने में मांस और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इनका सेवन करने से जिंदगी में परेशानियां आने लगती हैं। खरमास के महीने में नया कार्य ना शुरू करें। ऐसा करना आपकी आर्थिक स्थिती को मुश्किलों में डाल सकता है खरमास के महीने में बच्चें का मुंडन जैसे शुभ कार्य को भी ना करवाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से बच्चे के भविष्य भी इससे खतरा हो सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!