कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का सामना करने में सबसे महत्वपूर्ण कदम टीकाकरण है। आज प्रदेश में टीकाकरण के लिए महाअभियान चल रहा है। प्रदेश की 94 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को पहला डोज और 71 प्रतिशत पात्र जनसंख्या को कोरोना टीकाकरण का दूसरा डोज लग चुका है। शेष रहे सभी पात्र व्यक्तियों को टीकाकरण के लिए स्वयं आगे आना होगा। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने परिचित और परिजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अस्पतालों में सभी व्यवस्था जैसे ऑक्सीजन प्लांट, ऑक्सीजन की लाइन, ऑक्सीजन बेड आदि का मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं का परीक्षण कर लिया गया है। अन्य व्यवस्थाओं में उपकरण, दवाई, वेंटीलेटर, कंसंट्रेटर, कोविड केयर सेंटर आदि को तैयार कर रखा जा रहा है। सभी प्रभारी मंत्री अपने-अपने प्रभार के जिलों के अस्पतालों की व्यवस्था स्वयं जाकर देख रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का सामना करने की पूरी तैयारी रहे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार दो स्तर पर कार्य कर रही है। प्रथम प्रयास यह है कि संक्रमण फैल ही न पाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करना, सावधानियाँ बरतना, जनता के सहयोग से कोरोना गाईड लाइन का पालन करवाने के प्रयास जारी हैं। प्रदेश में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। पंचायत, ब्लॉक और जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप प्रशासन के साथ खड़े होंगे। राज्य सरकार सभी व्यवस्थाएँ बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। हमारा प्रयास है कि एक तो लहर आए ही नहीं और यदि कुछ प्रभाव होता भी है तो राज्य सरकार उसका सामना कर सके।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!