370 हटाने के बाद घाटी से कोई भी कश्मीरी पंडित या हिंदू विस्थापित नहीं हुआ

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में लिखित जवाब अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, घाटी से कोई भी कश्मीरी पंडित या हिंदू विस्थापित नहीं हुआ है।दरअसल, कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कश्मीर मुद्दे पर यह सवाल किया था। दिग्विजय ने पूछा था कि आर्टिकल 370 हटाने के बाद कितने कश्मीरी हिन्दू और कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ।वहीं 370 हटाने के बाद कितने आतंकी ढेर किए गए,कितने नागरिक मारे गए और सैन्य और अर्धसैन्य बलों के कितने जवान शहीद हुए। इसके जवाब में लिखित तौर पर गृह मंत्रालय ने कहा कि आर्टिकल 370 हटाने के बाद से किसी कश्मीरी पंडित/हिन्दू का विस्थापन नहीं हुआ।हालांकि हाल में कुछ कश्मीरी पंडितों जिसमें अधिकतर, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं,वहां कश्मीर से जम्मू संभाग में आए हैं।यह सरकारी कर्मियों के परिजन हैं जो सर्दियों में अधिकारियों की मूवमेंट और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियों के चलते यहां (जम्मू संभाग) आए।वहीं आतंकियों के ढेर होने, नागरिकों के मारे जाने और सुरक्षाकर्मियों की शहादत पर गृह मंत्रालय ने बताया कि 5 अगस्त 2019 से 30 नवंबर 2021 तक 366 आतंकी ढेर हुए।इसी समयावधि में 96 नागरिकों की मौत हुई और 81 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!