शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी में 293 अंक की तेजी

कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में दिन भर के कारोबार के दौरान तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1016.03 अंक या 1.76 फीसदी की उछाल के साथ 58,649.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 293.05 अंक या 1.71 फीसदी की तेजी लेकर 17,469.75 के स्तर पर बंद हुआ।

भारतीय रिजर्व बैंक के नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने के फैसले के बाद आज शेयर बाजार गुलजार हो गया। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत के कुछ ही देर बाद आरबीआई गवर्नर ने जैसे ही मौद्रिक समीक्षा बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की, वैसे ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में उछाल आ गया। इस फैसले के बाद जहां सेंसेक्स 780 अंक चढ़ गया था, वहीं निफ्टी एक बार फिर उछलकर 17,400 के स्तर तक पहुंच गया था।

मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआतसप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को बाजार ने हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.91 अंक या 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 58,158.56 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई का निफ्टी 138.55 अंक या 0.81 फीसदी की तेजी के साथ 17,315.25 के स्तर पर खुला था।

मंगलवार को आई थी 887 अंक की बढ़त

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक तेजी के साथ बंद हुए थे। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 886.51 अंक की उछाल के साथ 57,633.65 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी हरे निशान पर कारोबार करते हुए 264.45 अंक की तेजी लेकर 17,176 के स्तर पर बंद हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!