अमेरिका में पूर्व कॉन्फेडरेट जनरल नाथन की प्रतिमा हटाई

नेशविल । अमेरिका के टेनेसी में इंटरस्टेट के पास एक कॉन्फेडरेट प्रतिमा को हटा दिया गया। इस प्रतिमा को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था। कू क्लक्स क्लान नेता एवं पूर्व कॉन्फेडरेट जनरल नाथन बेडफ़ोर्ड फ़ॉरेस्ट की 25-फुट-ऊंची प्रतिमा दो दशकों से अधिक समय से नेशविल शहर के दक्षिण में इंटरस्टेट-65 के पास एक निजी सम्पत्ति में लगी थी। सम्पत्ति के मालिक बिल डोरिस की मौत के एक साल बाद इस प्रतिमा का हटाया गया। मीडिया की खबरों के अनुसार वसीयत के तहत सम्पत्ति के बंटवारे के चलते प्रतिमा को हटाने का निर्णय किया गया। डोरिस ने 2017 में बताया था कि पिछले कुछ वर्षों में प्रतिमा को कई बार नुकसान पहुंचाया गया, यहां तक की प्रतिमा को गोलियां भी मारी गई। नेशविल राज्य की सीनेटर हेदी कैंपबेल का कहना है ‎कि वह इस फैसले से खुश हैं। कैंपबेल ने भी पहले कई बार प्रतिमा को हटवाने की कोशिश की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!