केंद्र की ओर से नहीं मिला वैक्सीन का ऑर्डर, 50 फीसदी घटाएंगे कोविशील्ड का उत्पादन : पूनावाला

पुणे । सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने अगले सप्ताह से कोविशील्ड के उत्पादन को कम से कम 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्णय लिया है। उन्‍होंने बताया कि फार्मास्युटिकल फर्म के पास कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र से कोई और आदेश नहीं मिला है। उन्‍होंने कहा कि हम विभिन्न अफ्रीकी नेताओं के संपर्क में हैं। हमने कोवैक्स के जरिए 400-500 मिलियन डोज के ऑर्डर की समीक्षा की है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा, अमेरिका ने टीके की खुराक का बड़ा दान किया है। हम इसको लेकर तैयारियां कर रहे हैं। कंपनी के प्रमुख अदार पूनावाला ने अक्‍टूबर में बताया था कि हम भारत सरकार की ओर से टीकों के निर्यात के संबंध में उचित निर्देश मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोवैक्स कार्यक्रम विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ और कोलीशन फॉर एपिडेमिक प्रिपेयर्डनेस इनोवेशन (सीईपीआई) के साथ गावी वैक्सीन गठबंधन द्वारा प्रायोजित है। गावी खुद एक संयुक्त राष्ट्र समर्थित संगठन है, जो दुनिया भर में टीकाकरण का समन्वय करता है। भारत में कोरोना वैक्‍सीन प्रोग्राम की रीढ़ माने जाने वाली कोवीशील्‍ड की निर्माता कंपनी सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपनी उत्‍पादन क्षमता को प्रति माह 22 करोड़ खुराक तक बढ़ा दिया है। एसआईआई के सीईओ पूनावाला ने कहा फिलहाल, हम भारत सरकार द्वारा टीकों के निर्यात के संबंध में उचित निर्देश देने का इंतजार कर रहे हैं। बच्चों के लिए एसआईआई द्वारा निर्मित एक कोरोना वैक्सीन, फरवरी तक लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, पूनावाला का कहना है कि उनकी कंपनी में चल रहे परीक्षणों में किसी भी तरह की कोई जल्‍दबाजी नहीं करेगी।
पूनावाला ने कहा हम फरवरी 2022 तक बच्चों के लिए कोवोवैक्स लॉन्च करने की उम्मीद कर रहे हैं। फिलहाल हम ट्रायल के दौर से गुजर रहे हैं। हम इसके लिए परीक्षणों को तेजी से ट्रैक नहीं करेंगे, खासकर जब ऐसा करने की कोई जरूरत महसूस नहीं हो रही हो। पूनावाला ने कहा था कि हमने एस्ट्राजेनेका के साथ की गई साझेदारी पर दांव लगाया था। हमें बिल्कुल पता नहीं था कि कौन सा टीका काम करेगा। हमने अन्य निर्माताओं के साथ बड़े पैमाने पर मुद्दे देखे हैं। एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड के साथ हमारा काम अच्छा रहा है। हम कुछ कंपनियों से फिल एंड फिनिश के लिए बात कर रहे हैं। कई भागीदारों के साथ फिल-फिनिश किया जा सकता है। कोवोवैक्स को बायोकॉन या हमारी फैसिलिटी में भरा जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!