नहीं रहे सीडीएस जनरल बिपिन रावत

चेन्नई : कन्नूर हेलीकॉप्टर क्रैश में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत निधन हो गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. इस हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. बता दें कि हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे.

भारतीय वायुसेना ने अपने एक बयान में कहा कि तमिलनाडु में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में CDS बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हो गई है.

गौरतलब है कि तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच यह दुर्घटना हुई. इस दौरान सीडीएस रावत वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज जा रहे थे.

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (indias first cds bipin rawat) का जन्म 16 मार्च, 1958 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था. वह भारतीय सेना के 27वें सेनाध्यक्ष थे. बिपिन रावत ने 31 दिसंबर, 2016 को सेनाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था. इस पद पर वे 31 दिसंबर, 2019 तक रहे.

इसके बाद उन्होंने 31 दिसंबर, 2019 को सीडीएस (Cds Bipin Rawat) का पदभार ग्रहण किया था. इसके साथ ही उन्होंने भारत के प्रथम रक्षा प्रमुख बनने का गौरव हासिल किया. बिपिन रावत की स्कूली शिक्षा एडवर्ड स्कूल शिमला से हुई थी. उनके पिता एल.एस. रावत भी सेना में अधिकारी थे. वह भारतीय सेना के डिप्टी चीफ के पद से रिटायर हुए थे.

बिपिन रावत वर्ष 1978 में भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से पास आउट होने के बाद 11वीं गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन में सैन्य अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में सेवा की शुरुआत की थी. बिपिन रावत भारतीय सैन्य अकादमी के बेस्ट जेंटलमेन कैडेट (Gentlemen cadet) थे. उन्हें ‘स्वार्ड ऑफ ऑनर’ (Sword of honour) भी मिला था.

पूरे करियर के दौरान उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (avsm), युद्ध सेवा मेडल (YSM), सेना मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल (VSM) आदि सम्मानों से अनेकों बार सम्मानित भी हुए थे. सेना प्रमुख के पद पर आने से पहले जनरल बिपिन रावत ने दक्षिणी कमान के कमांडर और सहसेनाध्यक्ष का पदभार भी संभाला था. बिपिन रावत ने कांगो में मल्टीनेशनल ब्रिगेड की कमान संभालने के साथ-साथ यूएन मिशन में महत्वपूर्ण पदों की भी जिम्मेदारी संभाली.

उपलब्धियां

  • 1978 में सेना की 11वीं गोरखा राइफल्स की पांचवी बटालियन में कमीशन मिला था.
  • भारतीय सैन्य अकादमी में उन्हें स्वोर्ड ऑफ ऑनर मिला.
  • 1986 में चीन से लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इंफैंट्री बटालियन के प्रमुख थे.
  • राष्ट्रीय राइफल्स के एक सेक्टर और कश्मीर घाटी में 19 इन्फेन्ट्री डिवीजन की अगुआई भी की.
  • कॉन्गो में संयुक्तराष्ट्र के शांति मिशन का नेतृत्व भी किया.
  • 1 सितंबर 2016 को उप सेना प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी.

दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर में मौजूद नौ लोगों के नाम

  • जनरल बिपिन रावत (CDS)
  • मधुलिका रावत (बिपिन रावत की पत्नी)
  • ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर
  • ले. कर्नल हरजिंदर सिंह
  • एन के गुरसेवक सिंह
  • एन के जितेंद्र कुमार
  • लांस नाएक विवेक कुमार
  • लांस नाएक बी साई तेजा
  • हवलदार सतपाल
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!