द. अफ्रीका में रंगभेद के लिए आंदोलन चलाने वाले भारतीय मूल के इब्राहिम का निधन

जोहान्सबर्ग । रंगभेद विरोध के प्रतीक रहे भारतीय मूल के इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टी ‘अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस’ (एएनसी) ने यह जानकारी दी। एएनसी ने अपने एक बयान में बताया कि इब्राहिम का लंबी बीमारी के बाद घर पर ही निधन हो गया।
ट्विटर पर साझा किए गए बयान में पार्टी ने कहा एएनसी को इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम के निधन के बारे में पता चला है।
हम उनकी पत्नी, बच्चों, परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। वह, लंबे समय तक एएनसी के सदस्य रहे, कॉमरेड एबी देशभक्त थे, जिन्होंने विनम्रता, समर्पण तथा उत्कृष्टता के साथ लंबे समय तक अपने देश की सेवा की। इब्राहिम को कॉमरेड एबी भी कहा जाता था।
इब्राहिम ने नेल्सन मंडेला और अहमद कथराडा के साथ राजनीतिक बंदी के रूप में रोबेन द्वीप पर कई साल जेल में बिताए थे। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के आंदोलन पर रोक लगाने वाले कानूनों का उल्लंघन करने पर पिता को दो बार गिरफ्तार किए जाने के बाद, इब्राहिम 13 साल की उम्र में ही मुक्ति संग्राम का हिस्सा बन गए थे।
वह अक्सर जिक्र करते रहते थे कि कैसे वह महात्मा गांधी की सत्याग्रह शैली से प्रेरित हुए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने श्रीलंका, फलस्तीन, रवांडा, कोसोवो, बोलीविया और नेपाल में वैश्विक संघर्ष की स्थितियों में एएनसी का प्रतिनिधित्व करते हुए किया।
‘कांग्रेस ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स’ (पूर्ववर्ती ट्रांसवाल भारतीय कांग्रेस की एक शाखा) ने इब्राहिम को 2018 में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया था। इब्राहिम के परिवार में उनकी पत्नी शैनन और दो बच्चे हैं। शैनन ‘इंडिपेंडेंट मीडिया’ समूह की जानी-मानी विदेशी समाचार लेखिका हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!