13 दिसंबर को साल 2021 का अंतिम शुभ मुहूर्त, मांगलिक कार्यों के लिए करना होगा एक महीना इंतजार

सूर्य धनु राशि में 14 जनवरी 2022 तक रहेगा। यानी 16 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक कोई भी शुभ कार्य नहीं हो सकेगा। 16 दिसंबर से पहले 13 दिसंबर को साल 2021 का अंतिम शुभ मुहूर्त है।

यानी इसके बाद अब अगले साल 2022 में ही विवाह आदि शुभ कार्य किए जा सकेंगे। ज्योतिषियों की माने तो इस साल के सिर्फ 4 शुभ मुहूर्त ही शेष बचे हैं।

खर, मीन और चातुर्मास में नहीं होती शादियां
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, ज्योतिष में किसी भी मांगलिक कार्य यानी खासतौर पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त को बहुत खास माना जाता है। ज्योतिष में शुभ मुहूर्त निकालने के लिए ग्रह नक्षत्रों की गणना की जाती है। इसी गणना के आधार पर कुछ समय ऐसा भी होता है, जिसे विवाह आदि के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इसमें जुलाई से नवंबर तक होने वाले चातुर्मास के साथ ही खर और मीन मास को भी विशेष ध्यान में रखा गया है। इसलिए इन दिनों में शुभ मुहूर्त नहीं होने से विवाह और अन्य मांगलिक कामों पर रोक लग जाती है।

विवाह के 11 शुभ नक्षत्रों में से 4 रहेंगे
डॉ. मिश्र के अनुसार, ज्योतिष ग्रंथों में विवाह मुहूर्त के लिए 11 शुभ नक्षत्र बताए गए हैं। इनमें उत्तराषाढ़, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र भी शामिल हैं। ये नक्षत्र 7, 11, 12 और 13 तारीख को रहेंगे। साथ ही विवाह के लिए शुभ मार्गशीर्ष महीने का शुक्लपक्ष भी रहेगा। इस तरह शादियों के लिए सिर्फ 4 दिन रहेंगे।

विवाह के शुभ मुहूर्त

  • 7 दिसंबर, मंगलवार को उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा। विवाह के लिए इसे अति शुभ माना गया है। (विवाह के लिए 10 रेखा के लग्न) हैं।
  • 11 दिसंबर, शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्र अनुकूल रहने से मांगलिक कार्यों के लिए शुभ रहेगा। (विवाह के लिए 9 रेखा के लग्न)
  • 12 दिसंबर, रविवार को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होने से इस दिन विवाह आदि शुभ कार्य किए जा सकेंगे। (विवाह के लिए 9 रेखा के लग्न)
  • 13 दिसंबर, सोमवार को रेवती नक्षत्र रहेगा। विवाह आदि मांगलिक कार्यों के लिए ये नक्षत्र बहुत शुभ माना गया है। (विवाह के लिए 6 रेखा के लग्न)
  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!