अमेरिकी संसद कृष्णमूर्ति बोले- कश्मीरी पंडित सबसे सफल भारतीय-अमेरिकी समुदायों में एक

वॉशिंगटन । भारतीयों की असाधारण प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मानती है। एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने कश्मीरी पंडित के अमेरिका और दुनिया भर में उनके योगदान के लिए समुदाय के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए यह बात कही। भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने पिछले हफ्ते अमेरिकी कैपिटल में फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के एक रिसेप्शन और निजी स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, जब आप अपने जीवन को बचाने के लिए जूझते हैं, जब आप संपत्ति से वंचित हो जाते हैं, तो जीवन का वास्तविक अर्थ जानते हैं। आप जानते हैं कि आप कहीं भी रहें, इसको कैसे महत्व देना है, इसे कैसे सींचा जाता है और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कोई अपनी विरासत और जड़ों को याद रखे। उन्होंने ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, कश्मीरी पंडित समुदाय सबसे सफल भारतीय अमेरिकी समुदायों में से एक है। अतीत में आपने जिन चुनौतियों का सामना किया है, उन चुनौतियों पर काबू पाने की तुलना में अन्य सभी चुनौतियों फीकी हैं।
पुरस्कार विजेता निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और लिखित तथा पुरस्कार विजेता अभिनेत्री पल्लवी जोशी द्वारा निर्मित, फिल्म ‘द कश्मीरी फाइल्स’ कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और जातीय सफाए पर आधारित है। यह फिल्म उन चुनौतियों के मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाती है जो वैश्विक आतंकवाद के कारण उत्पन्न होती हैं और समुदायों को बेदखल करती हैं जिसे उनकी जड़ें उखड़ जाती हैं। यह मानव दर्द और पीड़ा को भी उजागर करती है। फिल्म को अमेरिका के 16 शहरों में दिखाया जा रहा है। कांग्रेस सांसद एंडी बर्र ने भारत-अमेरिका संबंधों और भारतीय-अमेरिकियों के योगदान पर जोर दिया। एक संदेश में, सीनेटर मार्क वार्नर ने स्वागत समारोह में सभी मेहमानों को हार्दिक बधाई दी। अपने मुख्य भाषण में, अग्निहोत्री ने कश्मीर की पवित्र भूमि से उभरी एकता की भारतीय संस्कृति और कला, सौंदर्यशास्त्र, संगीत और साहित्य के क्षेत्र में कश्मीर के अपार योगदान के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि कश्मीर का विनाश ज्ञान का विनाश है, और दुनिया को पता होना चाहिए कि मानवता का क्या मतलब है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!