कांग्रेस नेतृत्व को बर्दाश्त नहीं ना सुनना, सुझाव को समझते हैं विद्रोह

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर से इशारों में राहुल और प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। आजाद ने कहा है कि मौजूदा पीढ़ी सुझावों पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही ये सुझाव कांग्रेस के दिग्गज नेता ही क्यों ने दें, लेकिन इसे अपराध और विद्रोह के तौर पर ही देखा जाता है। कांग्रेस में सुधारों की पैरवी करने वाले 23 नेताओं के समूह का हिस्सा गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘जब राजीव जी ने राजनीति में कदम रखा था, तब इंदिरा गांधी ने हम दोनों को बुलाया और राजीव को कहा कि गुलाम नबी आजाद मुझे भी न कह सकते हैं, लेकिन उस न का मतलब अवज्ञा या अनादर नहीं, यह पार्टी के लिए अच्छा है। आज, कोई भी न सुनने को तैयार नहीं है। न कहने की वजह से आज आप की अहमियत नहीं रह जाती है। उन्होंने आगे कहा, ‘हम पार्टी के समावेशी सुधार के लिए सुधार देते हैं। हम में से कोई भी पार्टी में पद नहीं चाहता। हम सब बस यही चाहते हैं कि पार्टी के प्रदर्शन में सुधार हो… यह समय ऐसा है जब सत्ताधारी पार्टी मजबूत है और विपक्ष कमजोर। एक कमजोर विपक्ष सत्ताधारी पार्टी को फायदा पहुंचाता है।’ हाल ही में कांग्रेस के अगले लोकसभा चुनावों में 300 सीट न जीत पाने का दावा करने को लेकर जब आजाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, अब तक पार्टी को सिर्फ एक बार तब बड़ा बहुमत मिला, जब इंदिरा नेतृत्व कर रही थीं। खुद को पक्का कांग्रेसी बताने वाले आजाद ने अपनी नई पार्टी बनाने की अटकलों को खारिज किया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में कब क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!