होमगार्ड के जवानों की अब तीन साल में एक बार होगी सर्विस ब्रेक

भोपाल। राज्य में होमगार्ड के जवानों को अब प्रतिवर्ष सर्विस ब्रेक (सेवा बाध्य काल) का सामना नहीं करना पड़ेगा। तीन साल में एक बार सर्विस ब्रेक होगी। सरकार के इस निर्णय की जानकारी सोमवार को होमगार्ड के 75वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जबलपुर में 135 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान बनाया जाएगा। आपदा प्रबंधन दल को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

समारोह में गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा होमगार्ड के जवानों के लिए भेजे संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में होमगार्ड के जवानों ने नौ हजार 827 व्यक्तियों की जान बचाई। 452 व्यक्तियों के शव निकालकर स्वजन को सौंपे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020-21 में 12 हजार 591 जवान और अधिकारियों को कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया।

उन्होंने होमगार्ड के जवानों को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब प्रतिवर्ष की जगह तीन साल में सिर्फ एक बार काल आफ किया जाएगा। अधिकारियों के संवर्ग से जुड़ी विसंगति को भी जल्द दूर किया जाएगा। दो हजार 425 होमगार्ड के जवानों को राज्य आपदा आपातकालीन प्रबंधन बल में पदस्थ करने की प्रक्रिया चल रही है। आबकारी और खनिज विभाग में भी होमगार्ड की सेवाएं दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि जबलपुर में होमगार्ड प्रशिक्षण संस्थान की उपलब्ध भूमि पर राष्ट्रीय स्तर का आपदा प्रबंधन संस्थान बनाया जाएगा। यह जबलपुर के मुंगेली में 165 एकड़ के परिसर में 135 करोड़ रूपये की लागत से बनेगा। इस संबंध में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें होमगार्ड के साथ राज्य आपदा आपातकालीन प्रबंधन बल के जवानों को बाढ़, आगजनी, भूकंप, रेल दुघर्टना, सड़क दुर्घटना, औद्योगिक दुर्घटना सहित अन्य मौकों पर व्यक्तियोंकको सहायता उपलब्ध कराने के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

इस दौरान आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ 10वीं-12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 75 मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर साफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अंशिका कनौजिया को 10 हजार रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समरोह में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होमगार्ड डीपी गुप्ता, अपर मुख्य सचिव गृह डा. राजेश राजौरा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक अवस्थी, अनुराधा शंकर, सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, स्वराज पुरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!