ये हैं भारत के सबसे भूतिया होटल

भारत के ये भूतिया होटल्स हैं बेहद डरावने, जहां जाने से सभी लोग कांपते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं इनके नाम।आपके आसपास ऐसी कई जगहें होंगी जो कभी आबाद हुआ करती थीं। मगर किसी एक घटना के बाद उस जगह पर सब कुछ बदल जाता है, लोग अचानक उस जगह को छोड़ने पर मजबूर होते हैं। लोगों के पलायन के पीछे कोई ऊपरी साया होता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो इन्हीं रहस्यों से भरी हुई। इनमें भारत के कई होटल शामिल हैं, जो अपने यहां होने वाली अजीब चीजों के कारण जाने जाते हैं। अगर आप एडवेंचर्स हैं, तो एक बार इन होटलों को देखने जरूर जाएं।

बृजभवन पैलेस-

यह पैलेस भारत के पुराने होटलों में से एक है, ब्रिटिश राज्य के दौरान इसमें ब्रिटेन के अफसर मेजर बर्टन रहा करते थे। जब 1857 में आजादी के लिए विद्रोह हुआ तो उसमें अफसर और उनके परिवार के लोगों की लाश पैलेस के हॉल में मिली, जिसके बाद से इस पैलेस को बंद कर दिया गया।

साल 1980 में दोबारा इस पैलेस को खोला गया और होटल की शुरुआत की गई, जिसके बाद यहां आने वाले सैलानियों को अजीब-अजीब घटनाओं को महसूस किया। इतना ही नहीं कोटा की महारानी ने भी यहां किसी ऊपरी साए के होने की बात कही है।

मॉर्गन हाउस-

यह एक लॉज है, जो कालिम्पोंग के बीचों बीच स्थित है। इस लॉज को मॉर्गन हाउस के नाम से जाना जाता है, जिसे साल 1930 में जॉर्ज मॉर्गन ने इस टूरिस्ट लॉज को बनवाया था। माना जाता है कि कई साल वहां पर रहने वाली लेडी मॉर्गन की अचानक मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने वो जगह छोड़ दी। कई सालों बाद इस हाउस को सरकारी गेस्ट हाउस के रूप में खोला गया। यहां पर आए सैलानियों ने यहां पर लेडी मॉर्गन की आत्मा को देखने का दावा किया। सैलानियों ने उस जगह पर किसी के चलने और बात करने की आवाजों को महसूस किया है।

वेलकम होटल द सेवॉय-

यह होटल मसूरी शहर के गांधी चौक में स्थित है, जिसके भूतिया किस्से आज भी लोगों से सुनने को मिलते हैं। साल 1910 में लेडी गार्नेट ओर्मे की इस होटल में मृत्यु हो गई थी, जिसके कुछ साल बाद गार्नेट का इलाज कर रहे डॉक्टर की भी मृत्यु हो गई। तब से लेकर आज तक यहां आने वाले सैलानियों ने इस जगह पर कई अजीब घटनाओं को अनुभव किया है। मगर अभी तक इन बातों का कोई तथ्य सामने नहीं आया है

ताज होटल मुंबई-

मुंबई में स्थित ताज होटल को भला कौन नहीं जानता, मगर यह जानकर आपको हैरानी होगी कि भारत का सबसे जाना माना होटल भी कई भूतिया गतिविधियों का शिकार हुआ है। इसके पीछे की कहानी सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, माना जाता है कि इस होटल का ब्लूप्रिंट तैयार करने वाले आर्किटेक्ट डब्लूए चैंबर्स इंग्लैंड गए थे। जब वो वापस भारत आए तो उन्होंने ताज को बिल्कुल उल्टी दिशा में बना हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने होटल में ही अपनी जान दे दी। आज भी कई लोगों ने इस जगह पर किसी आत्मा के घूमने का अनुभव किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!