नगालैंड फायरिंग मुद्दे पर चर्चा के लिए सांसद ने दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र का आज (सोमवार) से दूसरा सप्ताह शुरू होने जा रहा है. राज्यसभा से निलंबित 12 सांसद के मुद्दे और नगालैंड फायरिंग में 15 लोगों की मौत के मुद्दे को लेकर संसद सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं.

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू आज लोकसभा में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश (वेतन और सेवा की शर्तें) संशोधन विधेयक 2021 पेश करेंगे. साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी लोकसभा में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (संशोधन) विधेयक 2021 को विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे.

इससे पहले, लोकसभा में TRS सांसद नामा नागेश्वर राव ने ‘किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए खाद्यान्न खरीद और कानूनी गारंटी पर राष्ट्रीय नीति’ के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दे दिया है. तो वहीं, नगालैंड फायरिंग की घटना पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर और सांसद मनीष तिवारी ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया है.

राज्यसभा में सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने नियम 168 के तहत ‘नागालैंड फायरिंग की घटना पर चर्चा जो कि महान जनहित का मामला है’ के लिए नियम 167 के तहत एक प्रस्ताव पेश करने का नोटिस दिया है. सांसद मनोज झा ने भी ‘नागालैंड में निर्दोष नागरिकों की हत्या से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए’ कार्य निलंबन नोटिस दिया है.

वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि राज्यसभा के 12 विपक्षी सदस्यों का निलंबन रद्द होने तक संसद टीवी शो ‘टू द प्वाइंट’ की मेजबानी नहीं करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!