मुकेश अंबानी ने अमित शाह को लौह पुरुष कहा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के फैसले को मोदी सरकार के एक अहम और ऐतिहासिक फैसले के तौर पर देखा जा रहा है। इस फैसले को लेकर जहां बसपा, टीडीपी, और आम आदमी पार्टी जैसे विपक्ष के कई दलों ने सरकार का समर्थन किया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से सदन में इस फैसले का विरोध करने के बावजूद उसके कई नेताओं ने मोदी सरकार के कदम को सही ठहराया है। अब रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भी जम्मू कश्मीर के मुद्दे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की है। मुकेश अंबानी ने अमित शाह को भारत का लौह पुरुष बताया है।

‘आप एक सच्चे कर्मयोगी हैं’

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुकेश अंबानी ने गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते हुए कहा, ‘अमित भाई, आप एक सच्चे कर्मयोगी हैं। आप सही मायनों में हमारे देश के लौह पुरुष (आयरन मैन ऑफ इंडिया) हैं। पहले गुजरात और अब भारत आप जैसे नेता को पाकर धन्य है। आज भारत सुरक्षित हाथों में है। मैं आज कहना चाहता हूं कि आप लोग अपनी महत्वाकांक्षाओं के बैरियर को कभी कम ना करें। कभी भी बड़े सपने देखने में संकोच न करें। हमेशा इस उम्मीद को जिंदा रखें कि कल का भारत आपकी महत्वाकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए पर्याप्त अवसर पैदा करेगा।’

सरदार वल्लभभाई पटेल को कहा जाता है लौह पुरुष

अपने भाषण के दौरान मुकेश अंबानी ने भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के नरेंद्र मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का भी समर्थन किया। आपको बता दें कि आयरन मैन ऑफ इंडिया देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को कहा जाता है। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। कार्यक्रम में अमित शाह ने देश की अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कहा, ‘2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए थे। पिछले पांच वर्षों में हम इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने में सफल रहे हैं।’

‘2022 तक टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में पहुंचने का लक्ष्य’

अमित शाह ने अपने भाषण में कहा, ‘उरी में हुए आतंकी हमले के बाद हमने हवाई हमले किए और दुनिया को दिखाया कि हम शांति का समर्थन करते हैं, लेकिन अपनी सुरक्षा के लिए खतरा बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलवामा के बाद हमने हवाई हमले किए और यह स्पष्ट किया कि कोई भी हमारी सीमाओं का उल्लंघन नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में भारत को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए माइक्रो प्लानिंग करके देश आगे बढ़ रहा है। हमें अपने पर्यावरण का भी ध्यान रखना है, अगर हम आने वाले समय में ग्लोबर वार्मिंग की चिंता नहीं करेंगे तो हम दुनिया को स्वस्थ और सुंदर नहीं देख पाएंगे।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!