नाइजीरिया से पुणे आए छह लोग संक्रमित, जयपुर में 9 लोग भी चपेट में

मुंबई/जयपुर : नाइजीरिया से पुणे आए छह लोग ओमीक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या आठ हो गई है.

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी ने बताया कि नाइजीरिया के लागोस की एक 44 वर्षीय महिला सहित कुल छह लोग संक्रमित राए गए हैं. नेशनल केमिकल लेबोरेटरी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे का एक 47 वर्षीय व्यक्ति भी ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है.

वहीं, जयपुर में 9 मामले आए सामने आए हैं. बता दें कि कर्नाटक व गुजरात के बाद मुंबई में भी एक व्यक्ति ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैकिंग व ट्रेसिंग तेज कर दी है. मुंबई में संक्रमित मिला व्यक्ति हाल ही में साउथ अफ्रीका से दुबई से होते हुए भारत आया था. अब ये पुष्टि हो चुकी है कि वह व्यक्ति ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित है.

जानकारी के अनुसार, 33 वर्षीय शख्स ने कुछ दिनों पहले केपटाउन का दौरा किया था. भारत लौटने के बाद जब उनका टेस्ट किया गया तो वे ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. वे मुंबई के डोंबीवली इलाके के रहने वाले हैं. अभी के लिए संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट कर दिया गया है और कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है.

भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्ट्रेन (Omicron strain of corona virus in India) धीरे-धीरे पैर पसारने लगा है. रविवार को दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया. एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती मरीज तंजानिया से लौटा था और उसे बीमारी के मामूली लक्षण हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी पुष्टि की.

इससे पहले गुजरात के जामनगर में भी ओमीक्रोन वेरिएंट का पहला मामला सामने आ चुका है. वहां पर दो दिन पहले जिम्बाब्वे से एक शख्स गुजरात आया था. लेकिन गुजरात में टेस्टिंग के दौरान वह ओमीक्रोन संक्रमित पाया गया. वहीं भारत में ओमीक्रोन के पहले दो मरीज कर्नाटक में सामने आए थे.

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना के नए वेरिएंट से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत यात्रा करने वालों के लिए नए प्रतिबंध और अनुमतियां जारी की गई है.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने एक परिपत्र में मुंबई हवाई अड्डे के संचालक को नए नियम के बारे में सभी घरेलू विमान कंपनियों को अवगत कराने को कहा है. निर्देश के मुताबिक, मुंबई हवाई अड्डा संचालक सभी घरेलू विमान कंपनियों को अवगत कराएं कि वे मुंबई में उतरने वाले किसी भी यात्री को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के बिना विमान में न चढ़ने दें और यह रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!