हैकर्स ने इंस्टाग्राम पर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बनाया श्रेया अरोरा, आईटी विभाग ने किया ठीक

भोपाल। देश भर में हैकर नामचीन हस्तियों के सोशल एकाउंट हैक कर रहे हैं. यही नहीं एकाउंट पर अजब-गजब कारनामे तक कर दे रहे हैं. ताजा मामला केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़ा है.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोशल मीडिया आईडी हैक होने की जानकारी सामने आई है। उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर नाम बदल दिया गया है। अब उनके नाम के स्थान पर किसी लड़की का नाम नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले उनकी फेसबुक आईडी भी हैक हुई थी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल से रवाना हुए, इसी दौरान उनकी इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया की इंस्टाग्राम आईडी पर किसी श्रेया अरोरा का नाम लिखा आ रहा है। जैसे ही उनकी आईडी पर नाम बदला हुआ नजर आया, सिंधिया के समर्थकों ने इस बात की जानकारी उनकी आईटी टीम को दी, हालांकि टीम द्वारा उनकी आईडी को रिकवर कर लिया गया है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंस्टाग्राम एकाउंट हैक
हैकर्स ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के इंस्टाग्राम एकाउंट का यूजर नेम ज्योतिरादित्य सिंधिया से बदलकर श्रेया अरोरा कर दिया. हालांकि साइबर अपराधियों की यह चालाकी ज्यादा देर तक नहीं चल पायी. सिंधिया समर्थकों ने तत्काल इस पर संज्ञान लेते हुए आईटी टीम को जानकारी दी. आईटी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एकाउंट की ठीक कर दिया है.

किसी मंत्री का एकाउंट हैक होने की कड़ी में यह कोई पहला मामला नहीं है. अब से पहले भी हैकर्स नामचीन हस्तियों के एकाउंट हैक करते रहे हैं. इनमें नेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक के नाम शामिल हैं. कई बार भारत सरकार की वेबसाइट भी हैक हुई हैं. कई माह पहले जुलाई में इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक हुई थी. हैकर्स ने फ्री कश्मीर के साथ पीएम मोदी पर भी अभद्र टिप्पणी की थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!