कछुआ भी दे सकता है आपको ऐसे लाभ, क्या आप जानते हैं?

आज कल के जमाने में पशु-पक्षियों से प्रत्येक व्यक्ति प्यार करता है। वक्त के साथ-साथ मानव ये समझने में सक्षम हो गया है कि जिस तरह मानव जीवन का महत्व है ठीक उसी तरह इन जीव जंतुओं का भी महत्व है। इसी के चलते लोग इन्हें पालने भी लगे हैं। परंतु कुछ जीव-जंतु ऐसे भी हैं जो आज भी बेहद खतरनाक और डरावने साबित होते हैं। परंतु क्या आप जानते वास्तु शास्त्र में इनसे जुड़ी क्या जानकारी दी गई है?

नहीं, तो चलिए आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार आप कैसे कुछ जीव-जंतु आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।

दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी परेशानियां हो तो उसे अपने घर में कछुए की मूर्ति को रख लेना चाहिए। जी हां, देखने में डरावना और बेहद सख्त दिखने वाला कछुए की प्रतिमा घर में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। चीनी वास्तु शास्त्र में इसे घर आदि में रखना शुभ माना जाता है। तो वहीं अगर बात करें धार्मिक दृष्टिकोण से तो इसका भगवान विष्णु से बहुत गहरा संबंध है। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु के कच्छप अवतार जो एक कछुए के रूप में थे, उसका बहुत महत्व है। अतः न केवल वास्तु शास्त्र में बल्कि धार्मिक शास्त्रों में इसका अधिक महत्व होने के कारण लोग इसकी मूर्ति को घर आदि में रखना पसंद करते हैं। लेकिन इन लोगों में से बहुत कम लोग हैं जो ये जानते हैं कि आखिर इसे रखने की सही दिशा व दशा क्या है। तो अगर आप इस तरह की तमाम जानकारी से अंजान है तो आइए जानते हैं कछुए को घर आदि में रखने से जुड़ी खास जानकारी-

वास्तु शास्त्र के अनुसार धातु के कछुए को घर आदि में रखने से वहां रहने वालों लोगों की इच्छाएं पूरी होती हैं। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि इसके लिए ऐसा धातु वाला कछुआ खरीदना चाहिए, जो खुल सकता हो। ताकि अपनी विश को एक पील रंग के कागज पर लिखकर उसे कछुए के अंदर में रखा जा सकता हो।

इसके बाद कछुए को एक लाल रंग के कपड़े पर रख देना चाहिए। ध्यान रहे मूर्ति को ऐसी जगह पर रखें, जहां घर में रहने वाले लोग इसे नियमित रूप से देख पाने में सक्षम हो। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में रहने वाले लोगों की इच्छाएं जल्द ही पूरी होती हैं। (नोट- विश पूरी होने के बाद कछुए में रखा विश पेपर वहां से हटा दें।)

जिस किसी व्यक्ति के जीवन में अधिक नैगेटिविटी हो, उसे अपने घर के मुख्य द्वार पर कछुआ लगाना ताहिए। इसके अलावा घर के ऑर्टिफिशियल वाटरफॉल या फिश टैंक के पास भी कछुए की मूर्ति रखनी लाभदायक होती है।

जिनके घर में मुख्य रूप से आर्थिक मंदी हो, उन्हें अपने घर में कछुआ की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। ऐसे में आप क्रिस्टल कछुआ रख सकते हैं। इसके रखना सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है इसे रखने से घर के लोगों की आयु लंबी होती है साथ ही साथ बीमारियों से राहत मिलती है।

जो लोग बिज़नेस करते हों या किसी नए बिज़नेस को खोलने के इच्छुक हो उनके लिए कछुआ लकी साबित होता है। इन लोगों को अपने आफिस आदि में चांदी का कछुआ रखना चाहिए। स्टूूडेंटस के लिए भी ये लाभदायक होता है, कहा जाता है इसके शुभ परिणाम के तहत परीक्षा में अच्छे रिजल्ट प्राप्त होेते हैं।

इसके अलावा ये भी जान लें कि मिट्टी से बने कछुए को उत्तर-पूर्व दिशा, मध्य या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। तथा धातु से निर्मित कछुए को उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त मिश्रित धातु के कछुए को उत्तर दिशा में रखने से फल प्राप्त होते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!