भोपाल त्रासदी पर बनेगी यशराज की पहली वेब सीरीज

फिल्मों और टेलीविजन के लिए मनोरंजन सामग्री बनाते रही देश की अग्रणी फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स ने अब ओटीटी पर बोहनी कर दी है। कंपनी ने अपनी नई शाखा वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के तहत पांच वेब सीरीज बनाने की योजना बनाई है। इनमें से पहली सीरीज का एलान कंपनी के प्रबंध निदेशक आदित्य चोपड़ा ने कर दिया है। भोपाल गैस त्रासदी की पृष्ठभूमि पर बनने जा रही इस सीरीज में पैन इंडिया स्टार आर माधवन, के के मेनन आदि की मुख्य भूमिकाएं हैं। निर्देशक राहुल रवैल के बेटे शिव रवैल इस सीरीज से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

वाईआरएफ एंटरटेनमेंट का ये पहला बड़ा प्रॉजेक्ट है और इसका नाम रखा गया है, ‘द रेलवे मेन’। ये सीरीज दुनिया की एक ऐसी सबसे बड़ी औद्योगिक आपदा की कहानी कहती है जिसकी वजह इंसान रहा। 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देती ये सीरीज भोपाल स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे कर्मचारियों की कहानी है। सीरीज का एलान भी भोपाल गैस त्रासदी वाले दिन ही किया गया। गौरतलब है कि 2 और 3 दिसंबर की रात भोपाल में गैस रिसने से हजारों लोगों की जान चली गई थी। मरने वालों की संख्या को लेकर इस हादसे में शुरू से मतभेद रहा है।

आदित्य चोपड़ा के मुताबिक, वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ भोपाल के उन वीरों को सलामी देने की एक कोशिश है जिन्होंने 37 साल पहले इस शहर पर मुसीबत आने पर हजारों लोगों की जान बचाई थी। ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन पहली बार निर्देशन करने जा रहे शिव रवैल करेंगे। उन्हें लेकर आदित्य चोपड़ा एक सुपरहीरो फिल्म की योजना पर भी काम करते रहे है जिसमें चर्चाओं के मुताबिक अजय देवगन अहम भूमिका निभाने वाले थे।

वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ में पैन इंडिया स्टार और ओटीटी पर अपनी फिल्मों और वेब सीरीज से नंबर वन सुपरस्टार बन चुके अभिनेता आर माधवन लीड रोल करते दिखेंगे। उनके साथ इस सीरीज में ‘स्पेशल ऑप्स’ से फिर से लाइम लाइम में आए के के मेनन, ‘मिर्जापुर’ सीरीज के चर्चित अभिनेता दिव्येंदु शर्मा और अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आएंगे। ‘द रेलवे मेन’ की शूटिंग बुधवार से शुरू हो चुकी है। इसमें अभी कुछ और बड़े सितारों को भी शामिल करने की तैयारी चल रही है।

इस बारे में यश राज फिल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अक्षय विधान कहते हैं, “भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे बुरी औद्योगिक दुर्घटना है। 37 साल पहले हुई इस दुर्घटना के बाद ये शहर पहले जैसा कभी नहीं रहा। यशराज फिल्म्स में हम दर्शकों के लिए सबसे अच्छी दिलकश कहानियां तैयार करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं और ये प्रोजेक्ट इस त्रासदी के गुमनाम नायकों को हमारी श्रद्धांजलि है।” वहीं कार्यकारी निर्माता योगेंद्र मोगरे कहते हैं, “वेब सीरीज ‘द रेलवे मेन’ हिम्मत और इंसानियत को सलाम करती एक कहानी है। ये एक ऐसी कहानी है जिसे दुनिया को सुनना जरूरी है। हम इस कहानी को दुनिया भर के दर्शकों तक सबसे अच्छे ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ंगे ताकि वे भारत में हुई इस त्रासदी के कारण हुई तबाही की गहराई को समझ सकें।”

गौरतलब है कि 2 दिसंबर, 1984 की आधी रात के बाद अमेरिकन यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन की एक कीटनाशक फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हो गया था। उस रात पांच लाख से अधिक लोग इस जहरीली गैस का शिकार बने थे और आधिकारिक मृत्यु का आंकड़ा 5,000 से ऊपर पहुंच गया था। बचे हुए हजारों लोगों में कैंसर, अंधेपन, सांस, रोग प्रतिकारक शक्ति और तंत्रिका प्रणाली से जुडी समस्याओं अब भी देखने को मिलती हैं। यशराज फिल्म्स ने सीरीज के एलान के साथ इसकी रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी है। ये सीरीज कंपनी के अपने ओटीटी एप वाईआरएफ एंटरटेनमेंट पर अगले साल 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!