दिल्ली में भी पहुंचा ओमिक्रॉन

दिल्ली | के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में अब तक कोविड​​​​-19 ‘ओमिक्रॉन’ वैरिएंट (COVID-19 Omicron Variant) से संक्रमित होने के संदेह में 12 मरीजों को भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, आठ ओमिक्रॉन संदिग्ध मरीजों को गुरुवार को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार संदिग्धों को आज भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो का टेस्ट कोविड​​​​-19 पॉजिटिव है, जबकि अन्य दो की टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। सूत्रों ने बताया कि इन चार संदिग्धों में से दो ब्रिटेन से, एक फ्रांस से और एक नीदरलैंड से आया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आज चारों मरीजों के सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे जाएंगे।

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कर्नाटक में संभावित रूप से अधिक खतरनाक कोरोना वायरस स्ट्रेन के दो मामलों का पता चला है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि दो लोग COVID-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए। एक व्यक्ति लगभग 66 वर्ष का है और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जो वापस चला गया है। दूसरा व्यक्ति 46 वर्षीय डॉक्टर है। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

कोविड​​​​-19 के एक नए वैरिएंट के बारे में पहली बार 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, B.1.1.529 संक्रमण का पहला मामला इस साल 9 नवंबर को एकत्र किए गए नमूने से सामने आया था।

डब्ल्यूएचओ ने 26 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में खोजे गए नए वैरिएंट को ‘ओमिक्रॉन’ नाम दिया। डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को ‘वैरिएंट ऑफ कंसर्न’ के रूप में वर्गीकृत किया है। इस वैरिएंट की खोज के बाद से दर्जनों देशों ने दक्षिणी अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेसियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा था कि 23 देशों में नए ओमिक्रॉन कोविड वैरिएंट की पुष्टि की गई है और उनकी संख्या बढ़ने की उम्मीद है। भारत ने इस सूची में कई देशों को भी जोड़ा है जहां से यात्रियों को देश में आगमन पर अतिरिक्त उपायों का पालन करना होगा, जिसमें वायरस की पहचान के लिए भारत आगमन के बाद टेस्ट भी शामिल है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!