अफ्रीका में कोरोना कहर तेज, केस हुए दोगुने

जोहानिसबर्ग । कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की पुष्टि के बाद दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के नए मामले में तेजी देरी गई है यहां एक दिन में मामले दोगुने हो जाने के बीच सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उन लोगों के एकत्र होने पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाए, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान ने बुधवार शाम घोषणा की कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 8,561 नए मामले सामने आए, जबकि इससे एक दिन पहले 4,373 मामले पाए गए थे। विशेषज्ञों ने कहा कि शीर्ष महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. सलीम अब्दुल करीम ने दक्षिण अफ्रीका में सोमवार तक संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन अब संक्रमण के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार तक 10,000 हो जाने की आशंका है। संक्रमण के मौजूदा मामलों में से 72 प्रतिशत मामले गाउतेंग प्रांत में पाए गए। कई समारोहों के आयोजकों ने अपने कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए टाल दिए हैं और सरकार पर इस बात का दबाव बढ़ गया है कि उन लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जाए, जिन्होंने टीकाकरण नहीं कराया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने गत रविवार को घोषणा की थी कि देश में सबसे निचले स्तर यानी पहली श्रेणी का लॉकडाउन ही जारी रहेगा। विश्लेषकों का कहना है कि निचले स्तर के इस लॉकडाउन के तहत देश में बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होकर सभाएं करने की अनुमति है और इस संख्या को कम किए जाने की आवश्यकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!