ओमीक्रोन के खतरे के बीच ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन ने ली कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज

नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज ली. उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी. बूस्टर डोज लगवाते हुए उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया किया. साथ ही उन्होंने कोरोना के बढ़ते खतरे को गंभीरता से लेने का संदेश देते हुए सभी से बूस्टर डोज लगवाने की अपील की है. क्योंकि एक बार फिर से कोरोना का खतरा पूरे विश्व मंडराने लगा है. बताया जाता है कि दक्षिण अफ्रिका में मिला नया स्ट्रेन ओमीक्रोन डेल्टा वेरिएंट से पांच गुना अधिक खतरनाक है.

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, ‘मैने अभी-अभी बूस्टर लगाया है. जब आपकी बारी आए, तो अपना बूस्टर लें और अपने दोस्तों और परिवार को भी ऐसा करने के लिए कहें. आइए वायरस को दूसरा मौका न दें.

गौरतलब है कि कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के मामले दुनियाभर में बढ़ने लगे हैं. वहीं, ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए कई देशों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू भी कर दिये हैं. इसी क्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) जो बाइडेन (Joe Biden) ने अमेरिका आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों (International Travellers) के लिए नई दिशानिर्देशों की घोषणा की है. ये दिशानिर्देश टीकाकरण (Vaccinated) और बिना टीकाकरण (Unvaccinated) वाले दोनों तरह के यात्रियों के लिए हैं.

यूनान में टीका लेने से मना करने वाले 60 साल से अधिक के लोगों को अपनी पेंशन के एक तिहाई भाग से अधिक राशि जुर्माने के रूप में भुगतान करना पड़ सकता है. कोरोना वायरस (coronavirus) के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण इजराइल में वायरस के संभावित वाहक पर जासूसी एजेंसी द्वारा नजर रखी जा सकती है. वहीं, नीदरलैंड में पाबंदियों को लेकर हिंसा की घटनाएं भी हो रही हैं.

यूनान में टीका न लगवाने पर जुर्माना

यूनान में वरिष्ठ नागरिकों के कोविड-19 रोधी टीका नहीं लेने पर उन्हें 113 डॉलर तक जुर्माना देना पड़ सकता है. सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद यूनान में 60 साल से अधिक उम्र के करीब 17 प्रतिशत लोगों ने अब भी टीके की खुराक नहीं ली है. देश में कोविड-19 से होने वाली 10 मौतों में से नौ लोग 60 साल से अधिक उम्र के होते हैं.

इजराइल सरकार ने भी उठाया कदम

इजराइल में सरकार ने इस सप्ताह ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित लोगों के संपर्क का पता लगाने के लिए फोन के जरिए निगरानी करने वाली प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की अनुमति दे दी. इजराइल के मानवाधिकार समूहों का कहना है कि तकनीक का इस्तेमाल निजता के उल्लंघन का अधिकार हैं. जबकि शीर्ष अदालत ने इस साल इस तकनीक के सीमित इस्तेमाल का आदेश दिया था. इजराइल के न्याय मंत्री गिडेओन सार ने लोक प्रसारक कान से कहा था, हमें इस उपकरण का उपयोग चरम स्थितियों में करने की आवश्यकता है और मुझे विश्वास नहीं है कि हम उस तरह की स्थिति में हैं.

अफ्रीका के राष्ट्रपति ने टीके लगवाने का किया आह्वान

दक्षिण अफ्रीका में पूर्व में कर्फ्यू और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाए गए थे. इस बार, राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा अधिक से अधिक लोगों से टीके लगवाने का आह्वान कर रहे हैं.

अमेरिका ने वैक्सीनेशन पर दिया जोर

उधर, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (joe biden) ने कहा है कि उनका देश कोविड-19 और नए स्वरूप के खिलाफ कदम उठाना जारी रखेगा. पाबंदी और लॉकडाउन तो नहीं लगाए जाएंगे लेकिन टीकाकरण, बूस्टर खुराक लेने, जांच बढ़ाने आदि कदमों पर जोर दिया जाएगा. बाइडेन ने कहा है कि अगर लोग टीका लेते हैं और मास्क पहनते रहेंगे तो लॉकडाउन की कोई आवश्यकता नहीं है.

चीन भी ओमीक्रोन स्वरूप के कारण नई पाबंदी लगाने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा. चीन के रोग नियंत्रण केंद्र की महामारी विज्ञान इकाई के प्रमुख वू जूनयू ने कहा कि हमारा लोक स्वास्थ्य तंत्र इससे प्रभावी तरीके से निपटने में सक्षम है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!