ओमिक्रॉन के एक मरीज के एक डॉक्‍टर सहित पांच संपर्कों को पॉजिटिव पाया गया

बेंगलुरु । कर्नाटक में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के एक मरीज के एक डॉक्‍टर सहित पांच संपर्कों को पॉजिटिव पाया गया है।  केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से नए कोविड वेरिएंट का पहला मरीज कर्नाटक में पाए जाने की जानकारी दिए जाने के बाद यह बात सामने आई है। इन मरीजों को  ‘आइसोलेट’ किया गया है और इनके सैंपल, जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। गौरतलब है कि उच्‍च स्‍तर पर संक्रामक होने के चलते ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर है।    
भारत में ओमिक्रॉन के शुरुआत में सामने आए दो पेशेंट में से एक बेंगलुरु का दोनों टीके ले चुका 46 वर्षीय डॉक्‍टर है। उसकी कोई ट्रेवल हिस्‍ट्री नहीं है और 21 नवंबर को उसमें बुखार और बदन दर्द जैसे लक्षण नजर आए। इसकी रिपोर्ट उसी दिन पॉजिटिव पाई गई थी और उसे अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। उसके सैंपल इसी दिन जीनोम सीक्‍वेंसिंग के लिए भेजे गए थे लेकिन तीन दिन बाद इसे डिस्‍चार्ज कर दिया गया।वृहद कांटेक्‍ट ट्रेसिंग के बाद कर्नाटक सरकार ने बताया था कि इससे 13 लोग प्रत्‍यक्ष और 250 से अधिक परोक्ष रूप से सम्पर्क में आये थे। ओमिक्रॉन का एक अन्‍य मरीज 66 साल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं जो निगेटिव कोविड रिपोर्ट के साथ भारत आया था। यह शख्‍स कोविड वैक्‍सीन की दोनों डोज ले चुका है। भारत आगमन पर इसका पॉजिटिव टेस्‍ट आया। एक सप्‍ताह बाद एक प्राइवेट लैब की निगेटिव कोविड रिपोर्ट लेकर यह शख्‍स दुबई चला गया था। इस व्‍यक्ति के 24 प्राइमरी और 240 सेकेंडरी   संपर्क निगेटिव आए हैं।
ओमिक्रॉन वेरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था और विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ की श्रेणी में रखा है। ऐसा माना जाता है कि इसके 50 से अधिक म्‍यूटेशन हैं जो इसे डेल्‍टा वेरिएंट से अधिक संक्रामक बनाते हैं। इस बीच, भारत में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आने के बाद डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ। पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि ऐसा होना अप्रत्याशित नहीं था। इससे यह साफ होता है कि हर देश को इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए और चौकन्ना रहने की जरूरत है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!