हमारी सरकार बन जाए तो आपके पलायन का कारण बनने वालों का ख़ुद पलायन हो जाएगा: गृह मंत्री शाह

नई दिल्ली । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, संजीव बालियान और भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अमित शाह ने कहा कि यहां इस विश्वविद्यालय के भूमि पूजन के साथ ही उत्तर प्रदेश में शिक्षा के लिए जो बहुत बड़ा यज्ञ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहा है, उसमें आज एक आहुति और पड़ गई है। साथ ही आस-पास के 3 जनपदों के युवाओं के लिए ना केवल पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था होगी, बल्कि अपने घर के पास ही उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त हो जाएगी। गृह मंत्री ने कहा कि 2017 में जब वे यहां आए थे तो कई लोगों ने उनसे कहा था कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन के साथ क्या हमारा पलायन कम होगा। उन्होंने कहा कि एक बार हमारी सरकार बन जाए तो आपके पलायन का कारण बनने वालों का ख़ुद पलायन हो जाएगा। श्री शाह ने कहा कि योगी जी ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दंगों, गुंडाराज और माफ़ियाराज से मुक्त करा दिया है। उन्होंने कहा कि एक समय था कि यहां ना केवल दंगे होते थे बल्कि हमारी बहन-बेटियों को पढ़ाने के लिए दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था क्योंकि यहां सुरक्षा नहीं थी। लेकिन आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किसी भी मां-बहन-बेटी को पढ़ने-लिखने के लिए बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज किसी की मजाल नहीं है कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण दिल्ली और सहारनपुर के बीच सिर्फ़ सड़क की दूरियां नहीं घटी हैं बल्कि दिल की दूरियां भी कम हो गई हैं। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सात वर्षों में देश के पिछड़े, दलित, आदिवासी, ग़रीब का कल्याण हुआ है। हर घर में गैस सिलिंडर, बिजली, शौचालय, पांच लाख रूपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंची हैं। कोरोना काल में दो साल से मोदी जी हर घर में प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज निशुल्क भेजने का काम भी कर रहे हैं। देश के 60 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ ग़रीबों को संभालने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!