इन 3 ब्लड ग्रुप के लोगों में बढ़ जाता है कोविड-19 संक्रमण का ख़तरा!

ऐसी कई रिसर्च हुई हैं जो एक ख़ास ब्लड टाइप के कोरोना से संक्रमित होने के बड़े जाखिम का सुझाव देती हैं जबकि शोधकर्ताओं ने ऐसे दावों को रद्द कर दिया है और निष्कर्ष निकाला है कि रक्त के प्रकार और कोरोना वायरस लिंक के बीच कोई संबंध नहीं है।

कोरोना वायरस महामारी के आने से कई तरह के वैज्ञानिक शोध हुए और साथ ही चर्चाएं भी। उनमें से एक है ब्लड टाइप और उनके कोविड-19 से संक्रमित होने का जोखिम। ऐसी कई रिसर्च हुई हैं, जो एक ख़ास ब्लड टाइप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बड़े जाखिम का सुझाव देती हैं, जबकि शोधकर्ताओं ने ऐसे दावों को रद्द कर दिया है और निष्कर्ष निकाला है कि रक्त के प्रकार और कोरोना वायरस लिंक के बीच कोई संबंध नहीं है।

इसी को देखते हुए एक नई रिसर्च सामने आई जो सर गंगा राम अस्पताल ने की, जिसमें बताया गया है कि वे लोग जिनका ब्लड ग्रुप A, B और Rh+ है, वे आसानी से कोविड-19 से संक्रमित हो सकते हैं, वहीं जिनका ब्लड ग्रुप O, AB और Rh- है उनमें कोविड का जोखिम कम होता है।

फ्रंटियर्स इन सेल्युलर एंड इंफेक्शन माइक्रोबायोलॉजी जर्नल में प्रकाशित शोध से पता चला है कि ब्लड ग्रुप B के पुरुष रोगियों में ब्लड ग्रुप B वाली महिला रोगियों की तुलना में कोविड-19 का खतरा अधिक होता है। ब्लड ग्रुप AB वाले 60 साल से कम उम्र के लोगों में कोविड संक्रमण का ख़तरा ज़्यादा पाया गया।

हालांकि, अध्ययन में ब्लड ग्रुप और रोग की गंभीरता के साथ-साथ मृत्यु दर के प्रति संवेदनशीलता के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया।

सर गंगा राम अस्पताल के डिपार्टमेंट ऑफ रिसर्च की सलाहकार, डॉ. रश्मि राणा, ने एक बयान में कहा, ” SARS-CoV-2 एक नया वायरस है और यह साफ नहीं है कि रक्त समूहों का कोविड-19 जोखिम या उसके बढ़ने पर किसी तरह का प्रभाव पड़ता है या नहीं। इसलिए, हमने इस अध्ययन में कोविड -19 संवेदनशीलता, रोग का निदान, ठीक होने का समय और मृत्यु दर के साथ A, B, O और Rh ब्लड ग्रुप के संबंध की जांच की।

इसके अलावा, शोध में पाया गया कि ब्लड ग्रुप A और Rh+ वाले लोगों को कोविड से रिकवर होने में ज़्यादा समय लग सकता है, जबकि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O और Rh- वाले लोग तेज़ी से ठीक हो सकते हैं।

SGRH में ब्लड ट्रांसफ्यूज़न विभाग के अध्यक्ष और रिसर्च के सह-लेखक, डॉ. विवेक रंजन ने बताया, “हालांकि, एबीओ और/या आरएच रक्त समूह इस संबंध के लिए ज़िम्मेदार नहीं हो सकते हैं, क्योंकि ये किसी ऐसी बीमारी की वजह से भी हो सकता है जिसका अभी तक पता न हो। इसलिए, ब्लड ग्रुप और SARS-CoV-2 के बीच संबंधों का पता लगाने के लिए बड़े, बहु-केंद्रीय और संभावित अध्ययनों की ज़रूरत है।”

यह अध्ययन पीसीआर के माध्यम से कोविड-19 पॉज़ीटिव 2,586 रोगियों पर किया गया था, जिन्हें 8 अप्रैल, 2020 से 4 अक्टूबर, 2020 तक SGRH में भर्ती कराया गया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!