निवर्तमान चासंलर एंजेला मर्केल कोरोना मामलों में वृद्धि को लेकर 16 राज्यों के गवर्नर के साथ करेंगी चर्चा

बर्लिन । जर्मनी की निवर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल मंगलवार को देश के 16 राज्यों के गवर्नर के साथ कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर चार्चा करेंगी। मर्केल के कार्यालय ने सोमवार को पुष्टि की कि निवर्तमान चासंलर वीडियो कॉल के जरिए महामारी पर 16 राज्यों के गवर्नर के साथ चर्चा करेंगी। लेकिन कार्यालय ने इसकी जानकारी देने से इनकार कर दिया कि क्या इस दौरान कुछ निर्णय भी लिए जाएंगे। जर्मनी की शीर्ष अदालत मंगलवार को कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण करने के लिए इस साल की शुरुआत में लागू देशव्यापी प्रतिबंध के खिलाफ दायर की गई शिकायतों पर सुनवाई करेगी। इस संबंध में अदालत का फैसला किसी भी नए प्रतिबंध की वैधता पर मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जर्मनी में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 29,364 नए मामले सामने आए और 73 लोगों की मौत हो गई। देश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में संक्रमण दर ज्यादा है और यहां के अस्पताल पहले से ही आईसीयू के मरीजों को देश के दूसरे हिस्से में भेज रहे हैं। जर्मनी में ब्रिटेन, फ्रांस और इटली जैसे यूरोपीय देशों की तुलना में कोविड-19 से मौत का आंकड़ा कम है लेकिन देश की संघीय प्रणाली की वजह से निर्णय लेने की प्रक्रिया में समय लगता है जिसका असर राज्यों में कोविड संबंधी विभिन्न प्रतिबंधों पर पड़ता हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!