जापान में मिला ‘Omicron’ का पहला मामला

दुनिया इस समय भय के माहौल में जी रही है। कारण यह है कि वेरिएंट आफ कंसर्न यानी ओमिक्रोन (Omicron) ने दस्तक दी है। दक्षिण अफ्रीका और कई अन्य देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट देखे गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस वेरिएंट को लेकर चेतावनी दी है। वहीं, तमाम देशों ने यात्रा बैन भी लगा दिए हैं। इस बीच जापान में ओमिक्रोन का पहला मामला दर्ज हुआ है। Kyodo समाचार एजेंसी ने मंगलवार को अज्ञात सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी कि जापान में ओमिक्रोन संस्करण के पहले मामले की पुष्टि हो चुकी है।

उधर, भारत के लिए फिलहाल राहत की खबर है, चूंकि देश में कोई भी B.1.1.529 यानी ओमिक्रोन का मामला अभी तक नहीं दर्ज हुआ है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ने दी। राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने कहा, ‘भारत में अब तक COVID-19 के ओमिक्रोन वेरिएंट का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।’

उन्होंने कहा, ‘यह नया वेरिएंट ओमिक्रोन 14 देशों में पाया गया है। भारत में अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया है। हम हर संभव सावधानी बरत रहे हैं और जीनोम सीक्वेंसिंग भी कर रहे हैं।’

वहीं, 14 नवंबर से मुंबई (महाराष्ट्र) से सटे ठाणे शहर में दक्षिण अफ्रीका से सात लोग पहुंचे हैं और उन सभी का परीक्षण कोरोना वायरस के नए ‘ओमिक्रोन’ संस्करण पर चिंताओं के मद्देनजर किया गया था।

नगर निगम के अधिकारियों ने मंगलवार को यह बात कही।

बता दें कि भारत ने अपनी 83.4 प्रतिशत वयस्क आबादी को कम से कम एक खुराक और 47.1 प्रतिशत पात्र आबादी को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराकों के साथ टीका लगा दिया है।

इसके अलावा इस नए वेरीयंट को लेकर भारत के सभी राज्य सर्तक हैं। दिल्ली सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी किया जिसमें कहा गया कि लोक नायक अस्पताल में ऐसे किसी भी व्यक्ति के इलाज और आइसोलेशन के लिए समर्पित अस्पताल नामित किया गया है, जो कोरोना वायरस के ओमिक्रोन के लिए सकारात्मक परीक्षण करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!