स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के उत्कृष्ट योगदान के गवाह हैं हमारे लोकगीत – मंत्री प्रेमसिंह पटेल

भोपाल : स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश के जनजातीय नायकों का भी योगदान कम नही है। कई जनजातीय नायकों ने अंग्रेजों के दमन का मुकाबला डटकर करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर किया है। किन्तु अभी तक इनकी गाथाओं को उचित स्थान नहीं मिला था। ये केवल लोकोक्तियों और जनजातीय समाज के परंपरागत गीतों, संदेशों में ही दर्ज थे। अब प्रदेश सरकार ने जनजातीय बंधुओं की शहादत को भी आमजनों तक पहुँचाने का काबिल-ए-तारिफ प्रयास शुरू किया है। इसकी जनजातीय समाज पुरजोर सराहना करता है।

पशुपालन एवं सामाजिक कल्याण मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल ने यह बात बड़वानी में क्रांति सूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा का स्वागत करते हुए कही। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि यह जनजातीय शहीदों को सम्मान देने की ऐतिहासिक यात्रा है।

नृत्य संगीत से स्थानीय लोगों ने किया खुशी का इजहार

शहीद भीमा नायक महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय लोगों का उत्साह देखने लायक था। लोकगीत गायक श्री आनंदी लाल भावेल के गीतों पर अतिथि, जन-प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने जमकर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया। बारिश के बावजूद भी लोगों का उत्साह बढ़ता ही गया। निवाली में आज बुधवार को निवाली से प्रारंभ हुई क्रांति सूर्य गौरव यात्रा रिमझिम बारिश के बीच आगे बढ़ी। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग में ग्रामवासियों ने सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर पुष्प-वर्षा के साथ कलश का स्वागत किया और महिलाओं ने कलश-यात्रा निकाली।

टंट्या भील के वंशजों ने शहीद स्मारक पहुँचकर किया नमन

क्रांति सूर्य जननायक टंटया भील गौरव यात्रा के साथ चल रहे टंटया मामा के वंशजों ने बड़वानी जिले के शहीदों के स्मारकों पर पहुँचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। वंशजों ने बड़वानी जिले में यात्रा के पहले दिन ग्राम चाटली में वीर जवान शहीद राबर्ट मार्टिन, दूसरे दिन ग्राम धाबाबावड़ी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीमा नायक के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिले से विदाई के दौरान टंटया मामा के परिजनों को स्मृति परिधान भेंट किये गये।

बुधवार को गौरव यात्रा का बड़वानी जिले के ग्राम वझर, रेवजा, बोराली, पलसूद, चिखल्या, वेदपुरी, हिरकराय, सिलावद, जूनाझिरा, धाबाबावड़ी, सजवानी में टंटया भील और जननायक भीमा नायक जयघोष के साथ स्वागत किया गया। दो दिन बड़वानी जिले के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के बाद यात्रा आज धार जिले के कुक्षी के लिये रवाना हो गई।

यात्रा में राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा सांसद श्री सुभाष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओम सोनी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!