लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली/पटना. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई. तबीयत बिगड़ने के बाद लालू यादव को दिल्ली एम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव को बुखार और यूरिन में संक्रमण की शिकायत है. लालू प्रसाद यादव को किडनी की भी पहले से परेशानी रही है. एम्स के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव को शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे एम्स की इमरजेंसी में लाया गया. इसके बाद उनकी कई जांच भी की गई. इसके पहले भी दिल और किडनी की बीमारी के कारण लालू प्रसाद यादव को एम्स में भर्ती कराया गया था. उस वक्त वो लंबे समय तक भर्ती रहे थे.

लालू यादव तीन दिन पहले ही बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट में पेशी के लिए पटना पहुंचे थे. गुरुवार को अस्वस्थ होने के बाद लालू पटना से दिल्ली रवाना हुए थे. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं.

लालू प्रसाद यादव 22 नवंबर को दिल्ली से पटना पहुंचे थे और 23 नवंबर को सीबीआई कोर्ट में पेशी हुई थी. अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है. अस्वस्थ होने के कारण गुरुवार को लालू प्रसाद यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए. पटना में अपने प्रवास के दौरान लगातार लोगों से मिलते भी रहे थे.

बता दें कि दिल्ली रवाना होने के पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए लालू प्रसाद यादव ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बिहार को फिसड्डी करार दिया और राज्य सरकार पर हमला बोला था. लालू यादव ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर भी चुटकी ली थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!