महिला एंकर के कपड़ों पर भड़कीं बीजेपी नेता मौसमी चटर्जी, दे डाली यह सलाह

हाल ही में बीजेपी ज्वाइन करने वालीं मौसमी चटर्जी की ओर से एक महिला एंकर को दिए गये सलाह को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल सोमवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने सूरत पहुंची मौसमी चटर्जी ने महिला एंकर को बातों-बातों में एक अजीब सलाह दे डालीं। कार्यक्रम के शुरुआत में महिला एंकर ने सभी लोगों का इंट्रोडक्शन कराया इसके बाद जैसे ही वो मौसमी चटर्जी का भी इंट्रोडक्शन हुआ।महिला एंकर के कपड़े पर मौसमी चटर्जी ने उठाया सवाल

महिला एंकर की ओर से इंट्रोडक्शन खत्म होते ही मौसमी ने माइक लेते ही सबसे पहले एंकर से कहा कि आपने जो कपड़ा पहना हुआ है वो सही नहीं हैं। आपको या तो साड़ी या फिर चुड़ीदार-कुर्ती पैजामा पहन के आना चाहिए था। हालांकि मौसमी चटर्जी के इस सलाह पर महिला एकर ने मीडिया से कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सूरत में आयोजित इस कार्यक्रम में सूरत बीजेपी के चीफ नितिन भैयाजीवाला, शहर भाजपा सह-अध्यक्ष पीवीएस शर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

आलोचना के बाद क्या बोलीं मौसमी चटर्जी

मौसमी चटर्जी के सलाह पर जब मीडिया ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एक भारतीय महिला होने के नाते मुझे हक है कि मैं यूथ को सलाह दूं कि उन्हें क्या पहनना है। मौसमी चटर्जी ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि ये सलाह उन्होंने एक मां की तरह दी थी न कि बीजेपी नेता के तौर पर। इसलिए इसको गलत तरीके से न लिया जाए।

2 जनवरी को ज्वाइन किया भाजपा

बता दें कि मौसमी चटर्जी ने 2 जनवरी को बीजेपी ज्वाइन किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी उपस्थित रहे। सूरत के कार्यक्रम का ऑर्गेनाइजर उमेश मेहता ने कहा कि मैंने सूरत सिटी अध्यक्ष नितिन भैयाजीवाला सहित कई अन्य को भी कार्यक्रम में बुलाया गया था। लेकिन इस कार्यक्रम का सूरत भाजपा से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने कहा कि एंकर सूरत की ही रहने वाली है, मैंने अपने जान पहचान से उसे कार्यक्रम में बुलाया था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!