भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार नीति मंच से बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी

वाशिंगटन । अमेरिका भारत व्यापार परिषद (यूएसआईबीसी) ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार नीति मंच के तहत भारत और अमेरिका के बीच लगातार बातचीत से कारोबार में बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। यूएसआईबीसी ने अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार वार्ता के नवीनतम दौर का स्वागत कर कहा कि इससे निवेश के उच्चस्तर को सुगम बनाने और वस्तुओं एवं सेवाओं में दोतरफा व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कैथरीन ताई ने चार साल में पहली बार नई दिल्ली में भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) की बैठक की सह-अध्यक्षता की। यूएसआईबीसी ने गोयल और ताई की बैठक के बाद कहा, हम दोनों पक्षों के सकारात्मक बयानों से उत्साहित हैं। द्विपक्षीय व्यापार मंच से व्यापार में बाधाओं को दूर करने, निवेश के उच्चस्तर को सुविधाजनक बनाने में मिलेगी और इससे वस्तुओं एवं सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा भी मिलेगा।यूएसआईबीसी ने बयान में कहा, गोयल और ताई को भारत-अमेरिका व्यापार नीति मंच के सफल पुनर्गठन के लिए बधाई दी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!