शालंदा यंग को बजट निदेशक के रूप में नामित करेंगे राष्ट्रपति बाइडेन

वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रबंधन और बजट कार्यालय (ओएमबी) के प्रमुख के लिए शालंदा यंग को नामित करने वाले हैं. प्रशासन के एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी.

यंग ने इस साल ज्यादातर समय बजट कार्यालय के कार्यवाहक निदेशक के रूप में कार्य किया है. इस पद के लिए बाइडेन ने पहले नीरा टंडन को नामित करने का विचार किया था लेकिन, सांसदों के खिलाफ पहले की अपनी टिप्पणियों के लिए टंडन को दोनों दलों की आलोचना के बाद पीछे हटना पड़ा.

यंग को भी सीनेट में नाम की पुष्टि के लिए वोट का सामना करना पड़ा, लेकिन मार्च में लगभग दो-तिहाई समर्थन और कई रिपब्लिकन सांसदों के समर्थन के साथ उनकी वर्तमान भूमिका की मंजूरी मिल गई थी. प्रतिनिधि सभा की विनियोग समिति की पूर्व स्टाफ निदेशक के रूप में यंग को स्पीकर नैन्सी पेलोसी सहित शीर्ष डेमोक्रेटिक नेताओं का समर्थन प्राप्त था. यंग ओएमबी का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी.

बाइडेन द्वारा ‘अर्बन इंस्टीट्यूट’ थिंक टैंक की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नानी कोलोरेट्टी को ओएमबी के लिए उप निदेशक के रूप में नामित करने की उम्मीद है. सदन द्वारा पुष्टि होने पर कोलोरेट्टी सरकार में शीर्ष पद पर नियुक्त एशियाई अमेरिकी में शामिल होंगी. पहली बार ओएमबी के शीर्ष पद पर दो अलग-अलग मूल की महिलाओं का प्रतिनिधित्व होगा. प्रबंधन और बजट कार्यालय के प्रमुख के पास प्रशासन के बजट को एक साथ रखने और संघीय सरकार से जुड़े विभिन्न खर्च और नियामक मुद्दों का कार्य होता है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!