सपना चौधरी का एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी हमेशा ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद सपना को एक नई पहचान मिली थी। शो के बाद सपना का गजब ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। देसी अंदाज छोड़ अब सपना अपने मॉर्डन लुक से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आज वह न सिर्फ हरियाणा बल्कि हर इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। वह एक्टिंग के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन सपना अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के बीच काफी सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच सपना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरियाणवी डांसर का दबंग अंदाज उनके फैंस को हैरान कर रहा है। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। वहीं आप उनके इस वीडियो में देख सकते हैं सपना ऑल ब्लैक लुक में कहर ढाह रहीं हैं। इस दौरान सपना ने ब्लैक कलर का चश्मा लगा रखा है और उनके बाल खुले हुए हैं। इस वीडियो में सपना का दबंग और बेकाक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में ‘बागी’ लिखा है। अबतक इस वीडियो को हजारों फैंस देख चुके हैं। वहीं इस कमेंट कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों एंड टीवी के एक क्राइम शो ‘मौका-ए-वारदात’में रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ शो को होस्ट करती हुई भी नज़र आ रही हैं। इसके अलावा सपना ने हरियाणवी इंडस्ट्री के साथ, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। बता दें कि सपना चौधरी ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!