भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी को पीएचडी अवार्ड

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और समाजसेवी दुर्गेश केसवानी ने रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ के डीन प्रो. नीलेश शर्मा के मार्गदर्शन में ए क्रिटिकल स्टडी ऑफ साइबर क्राइम्स विथ स्पेशल रिफरेंस टू सोशल मीडिया इन सेंट्रल इंडिया विषय में शोध कार्य किया। शोध कार्य के बाद विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी है। करीब 5 साल के शोध कार्य के बाद पीएचडी डिग्री मिलने के बाद डॉ केसवानी भावुक हो गये। उन्होने अपनी यह उपलब्धि माता-पिता को समर्पित की।

बीजेपी प्रवक्ता की इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेद्र पाराशर समेत परिजनों और मित्रों ने शुमकामनायें देकर बधाई दी है।
इस मौके पर डॉ केसवानी ने कहा कि बचपन से ही समाजसेवा और शिक्षा का जूनून रहा है। पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं सिंधियों को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिये अभियान चलाया। इसरानी मार्केट में लंबे समय से पट्टों का इंतजार कर रहे सिंधी समाज के लोगों को पट्टे दिलाने के लिये संघर्ष किया।
वह वर्तमान में गौ संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाए हुए हैं। इसके अलावा शिक्षा का अलख जगाने के लिये निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहे है एवं शादी और जन्मदिन समारोह में ई कार्ड को लेकर उन्होंने विशेष अभियान चलाया था।

डॉ. केसवानी ने अपनी डॉक्ट्रेट की उपाधि को अपने माता जानकी केसवानी और पिता स्व. निर्मल कुमार केसवानी को समर्पित किया है। उनका कहना है कि अपने जीवन के पहले क्षण से लेकर आजतक उनके माता पिता ने उन्हें बहुत सी शिक्षाएं दी हैं। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में मिली इस उपलब्धि पर सबसे पहला अधिकार माता पिता का ही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!