सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह जी का शहीदी दिवस

उन्होंने धर्म, मानवीय मूल्य, आदर्श तथा सिद्धांतों की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। बचपन में त्यागमल नाम से पहचाने जाने वाले गुरु तेग बहादुर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में वैशाख कृष्ण पंचमी तिथि को हुआ था। बचपन से वे बहादुर, निर्भीक, विचारवान और उदार चित्त स्वभाव वाले थे।

गुरु तेग बहादुर सिंह ने धर्म की रक्षा, धार्मिक स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करके सही अर्थों में ‘हिन्द की चादर’ कहलाए। गुरु तेग बहादुर सिंह के अनुसार किसी की भी गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो। वे कहते थे एक सज्जन व्यक्ति वह है जो अनजाने में भी किसी की भावनाओ को ठेस ना पहुंचाएं। हर मनुष्य का कर्तव्य है कि वह एक जीवित प्राणी के प्रति दया भाव रखें और अपने मन से घृणा का विनाश करें।

अपने कई खास उपदेशों, विचारों और धर्म की रक्षा के प्रति अपना जज्बा कायम रखने वाले गुरु तेग बहादुर सिंह (biography of guru tegh bahadur) जी का सिख धर्म में अद्वितीय स्थान है। वे गुरु हर गोविंद सिंह जी के पांचवें पुत्र थे। उनकी शिक्षा-दीक्षा मीरी-पीरी के मालिक गुरु-पिता गुरु हरि गोविंद साहब की छत्र छाया में हुई। मात्र 14 वर्ष की उम्र में ही अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मुगलों के हमले के खिलाफ हुए युद्ध में अपना साहस दिखाकर वीरता का परिचय दिया और उनके इसी वीरता से प्रभावित होकर गुरु हर गोविन्द सिंह जी ने उनका नाम तेग बहादुर यानी तलवार के धनी रख दिया।

उन्होंने इसी समयावधि में गुरुबाणी, धर्मग्रंथों के साथ-साथ अस्त्र-शस्त्र और घुड़सवारी आदि की शिक्षा प्राप्त की। सिखों के 8वें गुरु हरिकृष्ण राय जी की अकाल मृत्यु के बाद गुरु तेग बहादुर जी को नौवां गुरु बनाया गया था। रणनीति, आचार-नीति, राजनीति, कूटनीति, शस्त्र, शास्त्र, संघर्ष, वैराग्य और त्याग आदि कई संयोग एक ही ज्योत में समाने वाले मध्ययुगीन साहित्य व इतिहास में बिरला नाम रखने वाले गुरु तेग बहादुर सिंह में निष्ठा, समता, करुणा, प्रेम, सहानुभूति, त्याग और बलिदान जैसे विशेष गुण विद्यमान थे। उन्होंने अपने जीवन काल में 15 रागों में 116 शबद यानी श्लोकों सहित उनकी रचित बाणी आज भी श्रीगुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं।

गुरु तेग बहादुर जी 24 नवंबर 1675 को शहीद हुए थे और सिख धर्म में नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर की पुण्यतिथि को ही शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार वे 11 नवंबर 1675 को शहीद हुए थे। माना जाता है कि 4 नवंबर 1675 को गुरु तेग बहादुर जी को दिल्ली लाया गया था, जहां मुगल बादशाह ने गुरु तेग बहादुर से इस्लाम या मौत दोनों में से एक चुनने के लिए कहा।

जब मुगल बादशाह औरंगजेब चाहता था कि गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म को छोड़कर इस्लाम धर्म को स्वीकार कर लें, लेकिन जब गुरु तेग बहादुर जी ने इस बात से इनकार कर दिया तब औरंगजेब ने गुरु तेग बहादुर जी का सिर कटवा दिया था। ऐसे वीरता और साहस की मिसाल थे गुरु तेग बहादुर सिंह जी। विश्व इतिहास में आज भी उनका नाम एक वीरपुरुष के रूप में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!