गरीबों के हक में मोदी सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गरीबों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की मियाद अब बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दी गई है. इस योजना की समयसीमा दिसंबर में ही खत्म हो रही थी जिसके तहत करीब 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जाता है.नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गरीबों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की मियाद अब बढ़ाकर मार्च 2022 तक कर दी गई है. इस योजना की समयसीमा दिसंबर में ही खत्म हो रही थी जिसके तहत करीब 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जाता है.

फ्री राशन से जुड़ी है योजना
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में तय हुआ है कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन देने की योजना मार्च 2022 तक के लिए आगे बढ़ा दी जाए. इसके अलावा उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव पर मुहर लगने की जानकारी भी दी.इस योजना के तहत हर परिवार को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाता है. अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधान सभा चुनाव को देखते हुए सरकार का यह कदम काफी प्रभावी साबित हो सकता है. हालांकि सरकार की ओर से पहले कहा गया था कि इस योजना को आगे बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है और फिर इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने काफी बवाल मचाया था. अब बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में योजना को आगे बढ़ाने का फैसला हुआ है.

गरीब कल्याण योजना क्या है?
देश के 80 करोड़ गरीब लोगों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो पसंदीदा दाल मुफ्त दी जा रही है. योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से सभी राशन कार्ड धारकों को मौजूदा राशन के मुकाबले 2 गुना राशन दिया जा रहा है. परिवार में प्रोटीन की मात्रा की सुनिश्चित करने के लिए 1 किलो दाल भी हर महीने दी जा रही है. PMGKAY का लाभ उन लोगों को भी दिया जा रहा है जिनके पास राशन कार्ड (Ration Card) नहीं हैं, हालांकि इस योजना का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड होना अनिवार्य है.इस योजना के लाभार्थियों को अगर मुफ्त अनाज मिलने में किसी तरह की दिक्कत आ रही है या फिर उन्हें इसे देने वाले आनाकानी कर रहे हैं तो इसके लिए सरकार ने टोल फ्री नंबर (1800-180-2087, 1800-212-5512 और 1967) भी शुरू किए हैं जिस पर शिकायत की जा सकती है.

कृषि कानूनों की वापसी प्राथमिकता
अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि सत्र की शुरुआत में ही इन तीनों कानूनों की वापसी से जुड़ा विधेयक संसद में लाया जाए और उसे पारित कराया जाए. उन्होंने कहा कि तीनों कानूनों की वापसी से जुड़े विधेयक को पारित कराना सरकार की प्राथमिकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!