महबूबा एक बार फिर नजरबंद

श्रीनगर | पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पुलिस पर उन्हें घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महबूबा के श्रीनगर में फेयरव्यू गुपकार आवास के बाहर ताला जड़ आवास से बाहर व अंधर जाने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती जम्मू की ही तरह श्रीनगर में भी हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए स्थानीय लोगों की मौत के विरोध में अपने समर्थकों के साथ रोष रैली निकालने की तैयारी कर रही थी।

जम्मू दौरे के दौरान भी महबूबा मुफ्ती ने हैदरपोरा मुठभेड़ के विरोध में अपने समर्थकों के साथ रोष रैली निकाल मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल मुठभेड़ के दौरान आम लोगों को जिस तरह से अपनी ढाल बना रहे हैं उससे यहां के लोगों में रोष पनप रहा है। वहीं महबूबा मुफ्ती का कहना है कि वह विरोध रैली नहीं बल्कि हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ व डॉ मुदस्सर के परिजनों से मिलने जा रही थी।

उन्होंने कहा कि वह दोनों के परिवारों से मिलकर उनके समक्ष शोक संवेदना व्यक्त करना चाहती थी परंतु जब वह अपने घर से निकलने की तैयारी कर रही थी तभी उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने मुख्य गेट बंद कर दिया और उन्हें घर में ही रहने को कहा। यह भी पता चला है कि महबूबा मुफ्ती ने पुलिस के इस रवैये पर कड़ा रोष जताया और इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की परंतु उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!