दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘बैजू बावरा’ में मुख्य किरदार निभाने की जताई इच्छा

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ और फिल्मों से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब खबरें आ रही हैं कि दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ में काम करने की इच्छा जताई है।

अभिनेत्री ने इस क्लासिकल फिल्म के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने की इच्छा जताई है। वो फिल्म में दिवंगत मीना कुमारी द्वारा निभाएं गए किरदार को निभाना चाहती हैं। वही इससे पहले सोशल मीडिया पर फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के कास्ट को लेकर काफी चर्चाएं हुई थी। लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी फिल्म से जुड़े कास्टों को लेकर कोई भी जानकारी शेयर नहीं की गई है। देखना दिलचस्प होगा की फिल्म में आलिया और रणवीर की हिट जोड़ी या दीपिका रणवीर की सुपरहिट जोड़ी नजर आएंगी।

आपको बता दें कि फिल्म ‘बैजू बावरा’ साल 1952 में रिलीज हुई थी। ये क्लासिकल, म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। प्रसिद्ध संगीतज्ञ बैजू बावरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अकबर के शासन काल के इर्द-गिर्द बुना गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि बैजू बावरा अपने पिता की मौत का बदला संगीत सम्रटा तानसेन से लेना चाहता है, जो अकबर के दरबर के नव रत्नों में से एक थे। हालांकि फिल्म की कहानी और बैजू बावरा पर प्रचलित दन्तकथाओं में काफी असमानताएं देखने को मिलती है। फिल्म में भारत भूषण और अपने दौर की सबसे चर्चित अभिनेत्री मीना कुमारी ने मुख्य किरदार निभाया है।

बता दें कि दीपिका पादुकोण पहले भी फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ ‘राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जबकि आलिया भट्ट फिल्म निर्देशक के साथ फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम कर चुके हैं। उनकी ये पीरियड ड्रामा फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। ये फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन पर आधारित है

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    ‘भारतीय सिनेमा के प्रतीक, देशभक्ति उनकी फिल्मों में झलकती थी’, मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी

    अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। अभिनेता को खासतौर पर अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाना…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!