इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय का नाम बदलने पर सीएम शिवराज का बड़ा एलान

अनूपपुर/मंडला। जिले के रामनगर में जनजातीय गौरव सप्ताह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समापन किया, इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनूपपुर जिले में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक का नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है, कई आदिवासी संगठन IGNTU का नाम बदलने की मांग कर चुके हैं, कई मर्तबा आदिवासी संगठन के लोग आदिवासी महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालय के नामकरण की मांग कर चुके हैं.

यूनिवर्सिटी के नाम पर सीएम का बयान

अनूपपुर जिले में स्थापित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के नाम को लेकर सीएम ने कहा कि इतिहास में गोंडवाना के राजाओं को सही तरीके से पढ़ाया ही नहीं गया. अगर इतिहास तो पढ़ाया गया कि आजादी नेहरू ने दिलाई, इंदिराजी ने दिलाई, जबकि भूल गये आदिवासी वीर योद्धाओं को, जिसमें राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह, टंट्या मामा, भीमा नायक को भूल गए, आजादी का इतिहास गलत पढ़ाया गया. कांग्रेस के राज में एक परिवार को पढ़ाया गया, कांग्रेस के राज में एक परिवार के गुलाम हैं.

दुनिया जानेगी कैसा था गोंडवाना

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं कहता हूं अमरकंटक में ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनी तो ट्राइबल यूनिवर्सिटी का नाम तो ट्राइबल के नाम पर रख देते, ट्राइबल यूनिवर्सिटी का नाम भी इंदिराजी के नाम पर रख दिया. क्या तुम्हें ट्राइबल के नाम से चिढ़ थी, इतने महापुरुष थे हमारे, उनके नाम पर कोई नाम नहीं रख सकते थे, इसलिए मैं आज कहने आया हूं मैं गोंडवाना के गौरव को वापस स्थापित करूंगा. पूरी दुनिया जानेगी की गोंडवाना कैसा था.

क्या कहते हैं आदिवासी संगठन

जयस आदिवासी संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह श्याम ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय जोकि मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थापित है, अनूपपुर जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, यहां जो यूनिवर्सिटी किसी अन्य के नाम से चल रही है, उसके नाम के परिवर्तन को लेकर हमने कई बार मांग किया है कि हमारे आदिवासी समाज के वीर योद्धा जैसे बिरसा-मुंडा, रानी दुर्गावती, कुंवर रघुनाथ शाह, महाराजा शंकर शाह के नाम पर रखा जाए. इस प्रकार की मांग हम कई बार कर चुके हैं, ज्ञापन भी दिए हैं, पर आज तक किसी प्रकार का कोई प्रतिक्रिया यूनिवर्सिटी की तरफ से नहीं मिली.

बदला जाएगा IGNTU का नाम

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में 2008 में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी, हाल ही में भोपाल स्थित हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदला गया है, जिसका नाम रानी कमलापति स्टेशन किया गया है, ऐसे में मंडला में सीएम शिवराज के बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्विद्यालय अमरकंटक का नाम भी तो नहीं बदला जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!