अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निलंबित रहने से विमानन कंपनियों की वित्तीय सेहत प्रभावित : विस्तारा

मुंबई : महामारी के बादल छंटने के बीच विस्तारा एयरलाइन ने कहा है कि भारत से और भारत के लिए अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लंबे समय तक स्थगित रहने से ज्यादातर एयरलाइंस की वित्तीय सेहत प्रभावित हो रही है. इसके साथ ही विस्तारा ने आगाह किया कि विमानन क्षेत्र के संकट से बाहर आ जाने का निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी ही होगी.

विस्तारा के मनोनीत मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद कन्नन ने कहा कि विमानन क्षेत्र के पुनरुद्धार की सभी भविष्यवाणियां गलत साबित हुई हैं. यह कहना जल्दबाजी होगी कि भारतीय विमानन उद्योग पूरी तरह से संकट से बाहर आ चुका है.

विस्तारा ने महामारी के दौरान आठ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ानें शुरू की हैं. कुछ देशों में संक्रमण बढ़ने के बीच इस अप्रत्याशित स्थिति में भी एयरलाइन ने ‘कुशल’ तरीके से परिचालन का रुख अपनाया हुआ है.

घरेलू मोर्चे पर हवाई यातायात कोविड-19 से पहले के स्तर के पास पहुंच चुका है. एक साल पहले की तुलना में घरेलू स्तर पर हवाई यातायात 70 प्रतिशत बढ़ा है.

कन्नन ने कहा, ‘अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लंबे समय तक निलंबित रहने से ज्यादातर एयरलाइंस की वित्तीय सेहत प्रभावित हो रही है, जिससे उनकी आमदनी पर दबाव बढ़ रहा है.’ कन्नन ने ई-मेल के जरिये दिए इस साक्षात्कार में कहा, ‘हालांकि दुनियाभर में टीकाकरण से सकारात्मकता पैदा हुई है, लेकिन स्थिति अभी अप्रत्याशित है.’ कन्नन अभी विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) हैं.

उन्होंने कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लगातार यात्रा पाबंदियों की वजह से अंतरराष्ट्रीय खंड में मांग का पुराने स्तर पर पहुंचना अभी काफी दूर है.

महामारी के कारण मार्च, 2020 के अंत से भारत के लिए और भारत से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं निलंबित हैं. भारत एयर बबल व्यवस्था के तहत 25 से अधिक देशों के लिए हवाई उड़ानों का परिचालन कर रहा है.

अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 30 नवंबर तक निलंबित हैं. लेकिन आगे के लिए भी स्थिति साफ नहीं है. कुछ देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सामान्य हो पाएंगी या नहीं, यह तय नहीं है.

इस सप्ताह की शुरुआत में नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को सामान्य करने के संबंध में ‘प्रक्रिया का आकलन’ किया जा रहा है.

महामारी के दौरान विस्तारा ने आठ अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों – लंदन हीथ्रो, ढाका, दुबई, दोहा, फ्रैंकफर्ट, शारजाह, माले और पेरिस के लिए उड़ानें शुरू की थीं.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!