केंद्र सरकार का ऐलान 60 लाख टन चीनी के निर्यात के लिए 6,286 करोड़ रु. की सब्सिडी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने बुधवार को गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया 60 लाख टन चीनी निर्यात के लिए 6,286 करोड़ रु की सब्सिडी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत के पास 162 लाख टन का चीनी भंडार है। इसमें से 40 लाख टन का बफर स्टॉक है और 60 लाख टन निर्यात किया जाता है। जावड़ेकर ने कहा कि निर्यात पर सब्सिडी मिलने से अतिरिक्त उपज वाले किसानों को फायदा होगा।

  • जावड़ेकर ने बताया- सरकार ने 5 साल में 82 मेडिकल कॉलेज खोले। 75 और नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसमें 24 हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज में 15700 डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। शहरों के साथ देहातों और ग्रामीण इलाकों में डॉक्टरों की ज्यादा उपलब्धता होगी तो इससे डॉक्टर-पेशेंट रेश्यो ठीक हो जाएगा। 
  • “भारत में बड़ा निवेश हो इसके लिए हमने एफडीआई पर बल दिया है। 2014 से अब तक 286 ट्रिलियन डॉलर्स का रिकॉर्ड विदेशी निवेश हुआ है। इससे सात साल पहले यह आंकड़ा 189 बिलियन था यानी यह करीब डेढ़ गुना बढ़ा है। कैसे एफडीआई को प्रोत्साहन दें इसकी भारत सरकार चिंता करती है।’
  • वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने बताया- कोयला खदान और इससे जुड़े आधारभूत ढांचे में ऑटोमैटिक रूट के तहत 100% एफडीआई को मंजूरी दी गई है। कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग में भी 100% एफडीआई को मंजूरी दी गई है

कोल माइनिंग में ऑटोमैटिक रूट के तहत 100% एफडीआई को मंजूरी दी गई
75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे, 24 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!