उत्तराखंड के मैदानी शहरों में कोहरा, पर्वतीय जिलों में ठंड का कहर

देहरादून। उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में 21 नवंबर से दो दिन रविवार व सोमवार को फिर से कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने हरिद्वार व उधमसिंहनगर के इलाकों में उथला व सामान्य कोहरा छाने का अनुमान लगाया है। सुबह व रात के समय इससे वाहन चालकों व स्थानीय निवासियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दून में भी सुबह व रात के समय आबादी से दूर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अनुमान है। हालांकि दिन के समय मैदानी समेत पहाड़ी हिस्सों में खिली धूप से तापमान सामान्य व शुष्क बना रहेगा। हालांकि सुबह व शाम के न्यूनतम तापमान में गिरावट रहने के कारण ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। दून में भी न्यूनतम तापमान शनिवार को 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ही अधिक है।
हालांकि दिन का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। शाम को साढ़े छह के समय तापमान 20 डिग्री के आसपास आ गया था। मौसम विभाग ने दून में 26 नवंबर तक मौसम शुष्क व आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रात में ओस पड़ने के कारण इस समय नगदी फसल व सामान्य फसलों की देखभाल जरुरी है। मौसम की शुष्कता से खांसी, त्चचा सम्बंधी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!